Connect with us

छत्तीसगढ़

1 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार, कुपोषण की स्थिति का होगा सहीं आकलन…

Published

on

रायपुर| जिले में प्रदेशव्यापी वजन त्यौहार के अंतर्गत 1 से 13 अगस्त तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार मनाया जाएगा। इसमें 0 से 06 वर्ष तक सभी बच्चों का वजन लेकर कुपोषण की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। 0 से 06 वर्ष के सभी बच्चों का वजन क्लस्टरवार तिथि का निर्धारण करते हुए क्लस्टर के चिन्हांकित आंगनबाड़ी केन्द्रो में किया जाएगा। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी पालकों से आंगनबाड़ी केन्द्र जाकर वजन कराने का आग्रह किया है।

 इस आयोजन के माध्यम से कुपोषण की स्थिति का सही आकलन होगा और कुपोषण कम करने के लिए जन जागरूकता लाई जाएगी और कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों के अलावा वजन त्यौहार आयोजन के समय बाहर से आए बच्चे भी वजन लेने से वंचित न रहे यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 वर्ष से कम आयु बच्चों के पोषण स्तर का आकलन के साथ ही बच्चों की निःशक्तता की स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी। इससे स्थान विशेष और वर्गों में कुपोषण की पहचान होगी और किन स्थानों पर, किन कारणों से कुपोषण अधिक है यह स्पष्ट हो सकेगा। इससे उस स्थान या वर्ग के लिए विशेष योजना बनाई जा सकेगी। साथ ही बच्चों के पोषण स्तर के बारे में अभिभावकों को अवगत कराते हुए उन्हें कुपोषण के संबंध में जागरूक कर, बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने हेतु उचित परामर्श दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   IG और SP कांफ्रेंस में CM भूपेश के सख्त निर्देश

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम के अधिकारी ने बताया कि वजन त्यौहार के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पर्ववेक्षक परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायत और वार्ड़ में जनप्रतिनिधि, संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व.सहायता समूहों के सदस्यों, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शालेय शिक्षक एवं अन्य सहयोगियों की आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे 10 करोड़ 84 लाख रूपए का भुगतान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, यहां 550 पदों पर निकली बंपर भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जोधपुर मंडल में दोहरीलाइन कनेक्टीविटी कार्य के फलस्वरुप इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending