Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर | दिनांक 30.07.2023 को प्रार्थी योगेश्वर साहू पिता जोहन लाल साहू साकिन लिटिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.07.2023 के सुबह 6:00 बजे मेरे पिताजी जोहनलाल साहू खेत में काम करने के लिए गए थे। नहर के पानी को रामचरण साहू के खेत से लेकर हमारे खेत में मेरे पिताजी जोहन लाल साहू पानी पला रहे थे। कुछ समय बाद रामचरण साहू खेत पर आया और बोला कि मेरे खेत से पानी क्यों ले जा रहे हो अपने खेत से नहर का पानी नहीं ले जाने दूंगा कहकर गंदी गंदी गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे कुदारी से मेरे पिताजी के दाहिने आंख के बाजू सिर में कुदारी से मार दिया। जिससे गहरा चोट लगा है। जिसका ईलाज हेतु सीएससी कोटा लाया गया, जहां से सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर किया गया है।

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी रामचरण साहू से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त कुदारी को ज‌प्त कर आरोपी रामचरण साहू पिता केजउ राम साहू उम्र 40 साल साकिन लिटिया थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, सउनि मेलाराम कठौतिया, आरक्षक भोप सिंह का सराहनीय योगदान है

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मौसम विभाग ने दी चेतावनी, प्रदेश के इन इलाकों में होगी तेज बारिश…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhatisgarh :3 ASI समेत 38 आरक्षकों का ट्रांसफर, शहरी थानों में जमे पुलिसकर्मी को भेजे गए ग्रामीण थानों में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई! बड़े उद्योगपति, विधायक और सीए के ठिकानों पर मारा छापा...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending