छत्तीसगढ़
Bilaspur: प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्रवासियों को दी तिफरा मण्डी में सड़क निर्माण कार्य की सौगात
बिलासपुर(शिवा गोरख की रिपोर्ट)| लोक निर्माण, गृह, पर्यटन, कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू जिले का प्रभार दूसरी बार मिलने के बाद आज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहंुचे। उन्होंने झूलेलाल मंगलम भवन में थोक फल सब्जी उपमंडी तिफरा पहंुच मार्ग का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
मंडी बोर्ड निधि से 4 करोड़ 14 लाख की लागत से सड़क नवीनीकरण कार्य, नाली निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा। इस सड़क निर्माण कार्य की लंबे समय से मांग की जा रही थी। सड़क के बन जाने से किसानों, फल विक्रेताओं सहित आम लोगों को बारहमासी पहंुच मार्ग की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने की। प्रभारी मंत्री साहू ने इस अवसर पर कहा कि बिलासपुर के लोगों को सुविधा देने का हर संभव प्रयास हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। जनता की सहूलियत हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
मुख्य अतिथि के आसंदी से प्रभारी मंत्री साहू ने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य से किसानों, फल और सब्जी विक्रेताओं के अलावा अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। आमजन की आधारभूत सुविधाओं का ख्याल रखना जरूरी है। आधारभूत सुविधाओं में सड़क भी शामिल है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण सड़क की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रभारी मंत्री को फल एवं सब्जियों से तौलकर उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि सड़क बन जाने से मंडी तक आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों, ग्रामीणों सहित हर वर्ग एवं गांवों का तेजी से विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, मंडी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, कृषि उपज मंडी के सदस्यगण, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, कलेक्टर संजीव कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized5 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
