Connect with us

देश

Aaj Ka Rashifal 04 September 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

Published

on

rashi

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि दैनिक राशिफल के अनुसार, आज यानी 04 सितंबर 2023, सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में घाटा मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 04 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन, कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार में आकस्मिक दुर्घटना का योग बन सकता है। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहद अहम है, नहीं तो कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आप किसी विशेष काम को लेकर बहुत परेशान रह सकते हैं। परंतु आज उसमें सफलता मिलना संभव नहीं है। परिवार में बच्चे व पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव व आर्थिक समस्या से जूझना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग अड़चन पैदा करेंगे। आज कोई बड़ा लेनदेन ना करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़े आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आप कोई बड़ी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अहम रहने वाला है। आज आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए बड़े कार्य की योजना मन में बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश का योग बना है।

यह भी पढ़ें   भारत के गलत नक्शे को लेकर Twitter के MD पर मुकदमा दर्ज

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप शारीरिक तौर से खुदको काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम, हाथ से निकाल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपका पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में ना लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लाभकारी नहीं होगा। पत्नी या बच्चों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपने परिचित व्यक्ति के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी यात्रा मंगलमय होगी। जिस उद्देश्य के लिए आप जा रहे हैं वह कार्य सफल होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद आज आपको प्राप्त होगी। साथ ही कोई बड़ा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंताओं से आप घिरे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज का दिन आपका लकी रहने वाला है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आपको किसी विशेष व्यक्ति से नया कार्यक्षेत्र प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। परिवार और बच्चों के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें   मणिपुर में आदिवासियों का विरोध ने लिया विकराल रूप, 500 से ज्यादा घरों को किए आग हवाले कर

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आपका दिन उदासी से भरा रहेगा। आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा धोखा आज उठा सकते हैं। आपका सहयोगी पार्टनर विरोधी के साथ मिलकर आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र तैयार कर सकते हैं। सावधान व सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करना भी आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कुछ बातों को सोचकर चिंतित हो सकते हैं, जिसमें आपका स्वास्थ्य भी शामिल होगा। दिनों-दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। साथ ही आपको पत्नी व बच्चों के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लॉस की स्थिति दिखाई पड़ेगी। परिवार मे विरोधियों की संख्या बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। राजनीति और सामाजिक स्तर पर आपको बड़ा पद आज मिल सकता है। आज किसी पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज किसी बड़े कार्य का विचार मन में बना सकते हैं। परंतु अभी कार्य शुरू होने का समय नहीं आया है। आज किसी परिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए बड़ी भूल होगी। आज आपका धन फंस सकता है। घर में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

रूस के कच्चे तेल निर्यात को भारी नुकसान! होर्मुज के बाद भारत के लिए एक और झटका

यूक्रेन के ड्रोन हमलों और टैंकर जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता लगभग 40% घट गई है. ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल सप्लाई बाधित होने के बाद रूस भारत की रिफाइनरियों के लिए मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में अब रूस की निर्यात क्षमता में आई यह गिरावट वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित कर सकती है.

Published

on

Iran isreal war: ईरान जंग के बीच खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई बाधित हुई है और ऐसे में रूस का तेल भारत की रिफाइनरियों के लिए लाइफलाइन बना हुआ है. लेकिन अब इस लाइफलाइन पर भी संकट के बादल छाते दिख रहे हैं. यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस के तेल और गैस निर्यात के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. यह नुकसान इतना बड़ा है कि रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है. यह रुकावट रूस के आधुनिक इतिहास में तेल सप्लाई की सबसे गंभीर रुकावट मानी जा रही है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के बाजार आंकड़ों पर आधारित कैलकुलेशन के मुताबिक, यूक्रेन के ड्रोन हमलों, रूस की एक बड़ी पाइपलाइन पर हमले और टैंकरों की जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है.

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक रूस को यह झटका ऐसे समय लगा है जब ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी हैं. रूस की तेल उत्पादन क्षमता उसकी आय का प्रमुख स्रोत है.

यूक्रेन ने बढ़ाए रूस के तेल गैस निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले

इस महीने यूक्रेन ने रूस के तेल और ईंधन निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं. उसने रूस के पश्चिमी क्षेत्र के तीन प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाहों- ब्लैक सी में नोवोरोसिस्क, बाल्टिक सागर में प्रिमोर्स्क और उस्त-लुगा को निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें   Horoscope Today 22 July 2023: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार तक हालिया हमलों के बाद रूस की कच्चे तेल की निर्यात क्षमता का करीब 40% यानी लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन प्रभावित हो गया है. इसमें प्रिमोर्स्क, उस्त-लुगा और ड्रुज्बा पाइपलाइन भी शामिल हैं, जो यूक्रेन के रास्ते हंगरी और स्लोवाकिया तक जाती है.

यूक्रेन ने पाइपलाइन के पंपिंग स्टेशनों और रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है. उसका कहना है कि वो रूस की तेल और गैस से होने वाली आय को कम करना चाहता है. रूस को तेल गैस निर्यात से देश के बजट का लगभग एक-चौथाई हिस्सा मिलता है. यूक्रेन का कहना है कि वो तेल-गैस से होने वाली आय को कम कर रूस की सैन्य ताकत कमजोर करना चाहता है.

वहीं रूस ने इन हमलों को आतंकवादी कार्रवाई बताया है और अपने 11 टाइम जोन में सुरक्षा कड़ी कर दी है.

बंदरगाह, पाइपलाइन और टैंकर प्रभावित, भारत पर क्या होगा असर?

यूक्रेन का कहना है कि जनवरी के अंत में ड्रुज्बा पाइपलाइन का एक हिस्सा रूसी हमलों में क्षतिग्रस्त हुआ, जिसके बाद स्लोवाकिया और हंगरी ने सप्लाई बहाल करने की मांग की.

7 लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाला नोवोरोसिस्क तेल टर्मिनल इस महीने की शुरुआत में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद प्रभावित हुआ है और इस टर्मिनल से काफी कम तेल लोड हो रहा है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा 3289 करोड़ रुपए का प्रावधान

इसके अलावा, यूरोप में रूस से जुड़े टैंकरों की लगातार जब्ती की जा रही है जिससे मुरमान्स्क बंदरगाह से निकलने वाले आर्कटिक तेल के लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन निर्यात में रुकावट आई है.

पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस को भारत, चीन जैसे एशियाई बाजारों की ओर रुख करना पड़ रहा है, हालांकि वहां भी रूस की क्षमता सीमित है.

रूस चीन को पाइपलाइन के जरिए बिना रुकावट तेल सप्लाई जारी रखे हुए है, जिसमें स्कोवोरोडिनो-मोहे, अतासु-अलाशांकोउ रूट और कोजमिनो बंदरगाह से समुद्री मार्ग शामिल हैं. इन तीनों के जरिए कुल करीब 19 लाख बैरल प्रतिदिन तेल भेजा जा रहा है.

इसके अलावा, रूस अपने सखालिन प्रोजेक्ट्स से भी करीब 2.5 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निर्यात कर रहा है और पड़ोसी बेलारूस की रिफाइनरियों को लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति कर रहा है.

भारत की बात करें तो, रूस का कच्चा तेल समुद्री रास्तों के जरिए बड़े कार्गो में लोड होकर भारत पहुंचता है. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के युद्ध की वजह से सऊदी, यूएई, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से तेल सप्लाई में रुकावट आई है.

इस रुकावट के बीच भारत भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है और रूस एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में रूसी तेल निर्यात में आई भारी कमी भारत पर असर डाल सकती है.

 

Continue Reading

देश

वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, IRCTC पर भी फाइन

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

Published

on

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई पटना से टाटानगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद की गई है.

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत को रेलवे ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद कार्रवाई की गई. रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उस कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें   सांप काटने से हुई मौत तो परिजनों को 4 लाख रुपये देगी राज्य सरकार

वंदे भारत में खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारतीय रेलवे अपने विशाल नेटवर्क के जरिए हर दिन लाखों यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है. IRCTC के माध्यम से प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है. यह दुनिया के सबसे बड़े ऑनबोर्ड फूड ऑपरेशनों में से एक माना जाता है.

रेलवे का कहना है कि इस तरह के बड़े नेटवर्क में गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है. इसलिए जब भी किसी तरह की शिकायत सामने आती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. इस घटना के बाद रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. खाने की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें   Viral: रस्मों के दौरान दुल्हन का गुस्सा देख उड़ी दूल्हें के चेहरे की हवाइयां, लोग बोले- ‘इसका तो टाइम अभी से खराब हो गया’

खराब सेवा पर कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश

यह कार्रवाई उन सभी सेवा प्रदाताओं के लिए भी एक संदेश है कि यात्रियों को बेहतर सेवा देना उनकी जिम्मेदारी है. रेलवे ने कहा है कि आगे भी इस तरह की शिकायतों पर नजर रखी जाएगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Continue Reading

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   #Viral : अपनी ही शादी में दूल्हे ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया ये Video

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   Tokyo Olympics 2020: रवि दहिया के जीतते ही खुशी से झूम उठे परिवार वाले और पड़ोसी, दिल जीत रहा ये वीडियो

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending