Connect with us

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक आज : हो सकते हैं कई बड़े फैसले, कृषि पर हो सकता है फोकस

Published

on

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में बुधवार को दोपहर तीन बजे साय सरकार के कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में बुधवार को दोपहर तीन बजे साय सरकार के कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। जिसमें रामलला दर्शन योजना और बलौदाबाजार हिंसा पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के यह कैबिनेट की पहली बैठक है।

बृजमोहन की बैठक में शामिल होने पर सस्पेंस

कैबिनेट की बैठक से पहले ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि, क्या बृजमोहन अग्रवाल बैठक में शामिल होंगे। क्योंकि वह विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन इस्तीफा देने के बाद भी वे शिक्षा मंत्री हैं। अगर वे इस बैठक में शामिल होते हैं तो छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई विधायक ना रहते हुए भी मंत्री हो और कैबिनेट की बैठक में शामिल हुआ हो। माना जा रहा है कि, आचार संहिता खत्म होने के बाद हो रही इस कैबिनेट बैठक में आम लोगों से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसर

किसानों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

बताया जाता है कि, इस बार कैबिनेट बैठक में बड़ा फोकस कृषि पर होगा। चूंकि, बारिश के साथ राज्य में खेती किसानी के काम तेज हो जाते हैं। ऐसे में किसानों के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में मौसमी बीमारियों के हालात भी बन सकते हैं। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में डॉक्टर और दवाओं के पर्याप्त इंतजाम करने से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं, तेंदूपत्ता संग्राहकों को सरकार ने नगद भुगतान करने का फैसला लिया है।

शिक्षक भर्ती पर लग सकती है मुहर

शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद भी खाली हैं। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी स्कूल शिक्षा विभाग संभालते ही अफसरों के साथ पहली बैठक में ही इस पर चर्चा की थी। इस वजह से उन्होंने विभाग की सबसे बड़ी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पहले ही चरण में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की। आज होने वाली केबिनेट की बैठक में इस पर मंजूरी मिल सकती है। श्री अग्रवाल ने इसके लिए बाकायदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नोट शीट भी भेजी है। साथ ही इसे उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी मार्क किया है. ताकि शिक्षकों की भर्ती के लिए वित्त विभाग की ओर से तत्काल मंजूरी मिल सके।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : जीरम घाटी हत्याकांड में NIA को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका

33 हजार शिक्षकों के पद हैं खाली

मंत्री श्री अग्रवाल ने सीएम को बताया है कि, प्रदेश में 78 हजार पद खाली हैं। जिसमें से 33 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। भर्ती की अनुमति की नस्ती वित्त विभाग में लंबित है। शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया कई चरणों में प्रस्तावित है। इससे पहले भूपेश सरकार ने लगभग 14 हजार नियमित शिक्षकों की भर्ती की थी। जबकि शिक्षकों को एलबी शिक्षक के रूप में नियुक्ति दे दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सेवानिवृत्त अधिकारियों की जिला कार्यालय में सामूहिक बिदाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जिला अस्पताल में फर्जीवाड़ा : फर्मो के खाते पुलिस ने कराए होल्ड, हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से होगी चेक की जांच
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending