Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समाचार: शहीदों के परिवारवालों ने प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। उनकी ये 6 मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं।

Published

on

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहीद (Chhattisgarh News) का परिवार आज (19 जून) से बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। शहीद जवानों के सम्मान के लिए प्रदेशभर के शहीद परिवारवाले इस हड़ताल नें भाग लेंगे और अन्य-अन्य जिलों में शहीद के परिजन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे।

6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
अनिश्चितकालीन हड़ताल (Chhattisgarh News) को लेकर शहीद परिवार संघ के अध्यक्ष शूंभ राम साहू का कहना है कि लगातार मांग करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए वह इस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी छह सूत्रीय मांगों को लेकर हमारी ये हड़ताल रहने वाली है। साथ ही राज्य संचालित शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में शहीद के बच्चों के लिए सीट आरक्षण एवं नि:शुल्क स्नातक तक की पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज के जिलों में अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई

शहीदों के बच्चों को नौकरी में मिले आरक्षण
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के बच्चों को में पुलिस भर्ती (Chhattisgarh News) के आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक और अन्य शासकीय पदों पर आरक्षित किया जाए। साथ ही नक्सल घटना में शहीद हुए जवान के आश्रितों को जो पेंशन से वंचित हैं, जैसे सहायक आरक्षक, आरक्षक, एपीओ, गोपनीय सैनिक वर्ग के शहीद के परिवार को पेंशन दी जाए।

वहीं, शहीद जवान के पैतृक गांव में स्मृति चिन्ह के रूप में शहीद स्मारक बनाया जाए। वहीं, शहीदों के परिजन को आवास योजना के अंतर्गत आवास दिया जाना चाहिए। इसके अलावा शहीदों के परिवार के कल्याण के लिए एक आयोग का भी गठन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: ज़िला पंचायत CEO समेत 15 वन अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

शहीद के बाद जवानों को नहीं मिलता सम्मान- संघ अध्यक्ष
शहीद परिवार संघ के अध्यक्ष (Chhattisgarh News) ने आगे कहा कि जवान अपने घर परिवार को छोड़कर देश की रक्षा करते हैं, लोगों की रक्षा करते हैं। इस दौरान वह हमारी रक्षा करते-करते नक्सली मुठभेड़ और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो जाते हैं।

उन्हें शहीद होने के बाद जो सम्मान जवान (Chhattisgarh News) को मिलना चाहिए होता है वह उन्हें नहीं मिल पाता है। साथ ही उनके परिवारों को सरकार की तरफ से जो सहायता मिलनी चाहिए थी, वह भी नहीं मिल पाती है। सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात तो यह है कि नियम-कानून में है, उसको पाने के लिए भी हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल करना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Breaking: सुकमा में नक्सलियों ने 7 लोगों का किया अपहरण, एसपी ने की पुष्टि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: जल जीवन मिशन से देवरी गांव को मिला शुद्ध पेयजल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending