Connect with us

दन्तेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

Congress राज के घोटालेबाज IAS IPS पर कड़ी नजर, दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार मंत्रालय अटैच, कई और अफसर नपेंगे

Published

on

Congress raj's scamster IAS IPS under close watch

रायपुर: छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार ने प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 89 आईएएस के तबादले की लिस्ट जारी की है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और संभागायुक्त शामिल हैं। रायपुर के कलेक्टर्स सर्वेश्वर भूरे को छग निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया है तो वही 2013 बैच के आईएएस गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गए हैं। बात करें कांग्रेसी राज में घोटालेबाज दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार की तो उन्हें दंतेवाड़ा से हटाते हुए मंत्रालय अटैच कर दिया गया है। कलेक्टरी छीने जाने के बाद उन्हें मंत्रालय में अटैच करते हुए संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।

Maa Danteshwari Coridor Scam

बताया जा रहा हैं कि पिछले दिनों दंतेवाड़ा के
यह भी पढ़ें   Bilaspur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे 451 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

माँ दंतेश्वरी कॉरिडोर (Maa Danteshwari Coridor Scam) में करोड़ो रुपये की गड़बड़ी उजागर हुई थी जिसके बाद कलेक्टर पर यह कार्रवाई की गाज गिरी हैं। मामले के सामने आने के बाद उनपर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। वनमंत्री केदार कश्यप ने पूरे मामले की जाँच के बाद दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही थी।

क्या हुआ था खेल

दरअसल दंतेवाड़ा में बीते कुछ दिनों दंतेश्वरी कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत मंदिर के समक्ष डंकिनी नदी के तट पर रिटेनिंग वाल का निर्माण किया जा रहा है। डेढ सौ मीटर लंबी, चार मीटर उंची वाल का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लागत 19 करोड 54 लाख रूपये हैं, लेकिन इस वाल का निर्माण चहेते ठेकेदार से करवाने आरईएस ने कार्य के 46 टुकडे कर दिये।

यह भी पढ़ें   अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का हुआ समापन
आरईएस ने गोपनीय तरीके से टेंडर कराया और कृष्णा इंटरप्राईजेस का इसका वर्क आर्डर दे दिया। इस काम के 46 टुकडे इसलिये किये गये क्योंकि आरईएस के ईई के पास 50 लाख के अंदर ही कार्यों का तकनीकी स्वीकृति का अधिकार होता है। 19 करोड़ के इस कार्य का टेंडर एक साथ निकाला जा सकता था लेकिन इसके लिये फाईल उच्चाधिकारियों के पास भेजनी होती। उच्चाधिरियों को इसकी भनक न लगे, आरईएस के ईई आर के ठाकुर ने 50 लाख के अंदर के ही फाईल तैयार करवाये और कार्यादेश जारी कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

CG Naxal News: बड़ी सफलता! एक महिला समेत दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, कई खतरनाक वारदातों में थे शामिल। सुरक्षा बलों के प्रयासों को मिली बड़ी कामयाबी।

Published

on

CG Naxal News: नक्सलियों का आत्मसमर्पण की भी लगातार खबरें सामने आ रही है। बता दें कि शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर खुद को पुलिस के हवाले कर रहे हैं…

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात जारी है। इस बीच नक्सलियों का आत्मसमर्पण की भी लगातार खबरें सामने आ रही है। बता दें कि शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर खुद को पुलिस के हवाले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   नक्सलियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू, जवानों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर

Published

on

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में गमपुर गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोमवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जब सुरक्षाबलों के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें   Health Minister ने किया मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव, दो हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य के कांकेर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को तथा शुक्रवार को बीजापुर जिले में दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending