Connect with us

छत्तीसगढ़

Loksabha Election: विधानसभा हार के बाद लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की तैयारी शुरु

Published

on

Election committee formed in Madhya Pradesh-Chhattisgarh: भोपाल/रायपुर। देशभर में मोदी की आंधी में डूब रही कांग्रस ने अब लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने की तैयारी शुरु कर दी है। इस सिलसिले में कांग्रेस ने कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। मध्यप्रदेश के लिए गठित की गई इलेक्शन कमेटी में 34 नेताओं को जगह दी गई है। जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को इलेक्शन कमेटी का चैयरमैन बनाया गया है।

इनके अलावा, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया,अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल राजेंद्र कुमार सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, एमपी प्रजापति, आरिफ मसूद समेत 34 नेताओं को इस सूची में जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें   कोटा पुलिस ने मध्यरात्रि गश्त के दौरान 2 चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर वाहन मालिकों को सुपुर्द किया

वहीं लोकसभा चुनाव के लिए AICC ने कमेटी घोषित की है। छत्तीसगढ़ के लिए प्रदेश चुनाव समिति में दीपक बैज अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं 17 अन्य लोगों को समिति में शामिल किया गया है। जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, मो.अकबर, शिव डहरिया, रविंद्र चौबे, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरू रुद्र कुमार, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा समेत कुल 18 मेंबर्स के नाम शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नगरीय निकायों में वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक स्वीकृत अप्रारंभ कार्य पुनः स्वीकृति के बाद ही किए जा सकेंगे प्रारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्राथमिक स्वथ्य केंद्र बेलगहना मे फ्रिज एवं इन्वार्टर तथा बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोशन के लिए 50% पद आरक्षित, अब नायब तहसीलदार भी होंगे राजपत्रित अधिकारी...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending