Connect with us

मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 14 : रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स, जानें सेलेब्स के नाम

Published

on

Khatron Ke Khiladi 14 Contestants List : स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है. शो कब से शुरू होगा, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है, लेकिन कंटेस्टेंट को लेकर तरह-तरह के न्यूज सोशल मीडिया पर छा गए है.

ये तब से शुरू हुआ, जब रोहित शेट्टी बिग बॉस 17 के घर में पहुंचे. उन्होंने अंकिता लोखंडे,
अभिषेक कुमार
अरुण महाशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी से तीखे सवाल किए. साथ ही हिंट भी दिया कि कुछ लोग उनके रियालिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं. अब अभिषेक कुमार, नील भट्ट, एल्विश यादव जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. यह एक ऐसा शो है, जिसमें दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट की गारंटी मिलती है, चाहे कोई भी सीजन हो. आइए देखते हैं कौन-कौन से संभावित नाम चर्चा में हैं…

बिग बॉस 17 से ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं हिस्सा

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी का नाम सबसे ऊपर है. जी हां वो रियालिटी शोज में हिस्सा लेते रहते हैं. क्योंकि उन्होंने एकता कपूर का शो लॉक अप सीजन 1 जीता था. उनके फैंस मुनव्वर को रोहित शेट्टी के एडवेंचर बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 में देखना चाहते हैं. बिग बॉस 17 की सेकेंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा ने सलमान खान के रियलिटी शो में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर-अप अभिषेक कुमार पहले प्रतियोगी थे जिन्हें रोहित शेट्टी ने अपने शो के लिए चुना था, लेकिन, अभिषेक ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें   होने वाले पति अनंत अंबानी संग राधिका मर्चेंट ने दिखाया जबरदस्त डांस, उनका अवतार सबको दीवाना बना दिया।

ईशा और नील भट्ट भी ले सकते हैं भाग

एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आ सकती हैं. ईशा मालवीय ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया था और उनकी लव लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ईशा को खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए मंजूरी मिल सकती है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं है. बिग बॉस 17 के पूर्व प्रतियोगी नील भट्ट केकेके 14 का हिस्सा हो सकते हैं. अभिनेता की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा केकेके सीजन 13 का हिस्सा थीं.

Singham Again : रोहित शेट्टी ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी मूवीज को बिल्कुल भी किसी को…
बिग बॉस ओटीटी 2 के कुछ सेलेब्स के नाम भी चर्चा में

मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थीं और झलक दिखला जा में भी नजर आई थी. वह रोहित शेट्टी के शो केकेके 14 में नजर आ सकती हैं जहां उनके फैंस उन्हें जोखिमों से खेलते हुए देखेंगे. अभिषेक मल्हान उर्फ ​​फुकरा इंसान को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था. उनसे केकेके 14 के लिए संपर्क किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. बिग बॉस ओटीटी 2 की पूर्व प्रतियोगी जिया शंकर का भी नाम सामने आ रहा है.

यह भी पढ़ें   क्रिस्टोफर नोलन की अगली Film में चार्लीज़ थेरॉन शामिल हुईं

युजवेंद्र चहल की पत्नी भी खतरों के खिलाड़ी 14 का हो सकती हैं हिस्सा

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और पेशे से प्रोफेशनल डांसर धनश्री वर्मा झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही हैं. वह केकेके 14 में नजर आ सकती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया झलक दिखला जा में नजर आए थे. उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच किया जा सकता है क्योंकि उनकी पत्नी पहले से ही केकेके का हिस्सा थीं. लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हेली शाह कई डेली सोप का हिस्सा रही हैं. ऐसी अफवाहें हैं कि हेली जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आएंगी और फैंस का अनुमान है कि वह खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ सकती हैं.

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार की चमकी किस्मत, रोहित शेट्टी के इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
एल्विश यादव भी खतरों का कर सकते हैं सामना

टीवी कलाकार राधिका मुथुकुमार, जिन्हें आखिरी बार छुटकी सिन्दूर में देखा गया था, केकेके सीजन 14 का हिस्सा हो सकती हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव कथित तौर पर केकेके 14 में दिखाई देंगे. हां, ऐसी अफवाहें हैं जिनमें कहा गया है कि केकेके 14 के निर्माताओं ने एल्विश से संपर्क किया है. झलक दिखला जा 11 के प्रतियोगी शोएब इब्राहिम खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकते हैं, वह सलमान खान के बिग बॉस 18 में भी नजर आ सकते हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका

Published

on

Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.

फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’

यह भी पढ़ें   सलमान खान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan बनी ईद पर दूसरी सबसे लो ओपनिंग वाली फिल्म

60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.

यह भी पढ़ें   विराट कोहली ने PM मोदी से मुलाकात से पहले अनुष्का को किया वीडियो कॉल!

कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.

Continue Reading

मनोरंजन

Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर

Published

on

बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.

दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.

यह भी पढ़ें   पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को संभालने आनन फानन में पहुंची करीना कपूर, सैफ भी आए नजर

खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.

एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.

Continue Reading

मनोरंजन

Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम

Published

on

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।

लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।

यह भी पढ़ें   सिंघम अगेन के एक्शन के बाद हो जाएं भरपूर कॉमेडी के लिए तैयार, Golmaal 5 पर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’

सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’

यह भी पढ़ें   Hina Khan Cancer - हिना खान के जख्म देख सिहर जाएगा शरीर, साफ दिखा मुस्कान के पीछे का दर्द!

सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।

दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending