Connect with us

छत्तीसगढ़

देवरीखुर्द स्कूल की शिक्षिका एवं छात्राओ के सहयोग से निजात अभियान के तहत की गई नाट्य प्रस्तुति

Published

on

** नाटक एवं गीत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नशे के दुष्प्रभावो से तोरवा बस्ती के निवासियो को अवगत कराया गया

** करीब 500 लोग निजात कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे ।

** ब्रम्हकुमारी संस्था द्वारा भी निजात अभियान में प्रार्थना एवं मेडिटेशन के जरिये नशे से दूर रहने आम नागरिको को सिखाया गया |

** निजात अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जुडने हेतु किया गया आग्रह

** तोरवा पुलिस द्वारा जनचौपाल लगाकर आम जनो की समस्याओ से रूबरू होकर त्वरित निराकरण किया गया ।

शराब मुक्तिवाहिनी संगठन की महिलाओ एवं नाटक में प्रस्तुति देने वाले देवरीखुर्द स्कूल की छात्राओ को मुख्य अतिथि द्वारा किया गया सम्मानित

बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने के लिये इसी तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु एवं नशे से दूर रहने जनजागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया गया । जिसके तहत तोरवा बस्ती एवं आसपास के स्थानों में निवासरत करीब 500 लोग शामिल हुये। इस कार्यक्रम में अतिoपुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( कोतवाली) पूजा कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को कहानियो के माध्यम से नशे के आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक, शारीरिक दुष्प्रभावो से अवगत कराया गया साथ ही नशा मुक्ति के संबंध में समझाइस देते हुए नशा नहीं करने व अपने आसपास के लोगो को नशे से दूर रहने हेतु जागरूकता फैलाने हेतु अपना सहयोग देने हेतु आग्रह किया गया साथ ही देवरीखुर्द स्कूल की शिक्षिका आशा सुबोध के द्वारा अपने स्कूल के छात्राओं के माध्यम से विभिन्न किस्म के नशे एवं उनसे होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गई एवं आशा सुबोध द्वारा गीत के माध्यम से भी नशे के दुष्प्रभावो से आम जनो को जागरूक किया गया और निजात अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जुडने हेतु आग्रह किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान ब्रम्हकुमारी संस्था की काउंसलर बी. के. पूर्णिमा, विनीता राव एवं अन्य सदस्यगणो द्वारा नशा करने के आर्थिक सामाजिक पारिवारिक, शारीरिक दुष्प्रभावो से अवगत कराते हुये नशे से दूर रहने की समझाईश दी गई । संस्था के सदस्यो द्वारा कुछ उदाहरण देकर तथा संस्था की प्रार्थना विधि के द्वारा तोरवा क्षेत्र के निवासियो को शपथ दिलायी गई । उक्त व्यक्तियो द्वारा भविष्य में नशा मुक्त जीवन जीने तथा आस-पास के लोगो को नशामुक्ति हेतु प्रेरित करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही तोरवा पुलिस द्वारा जनचौपाल लगाकर आम नागरिको की समस्याओं से रूबरू होकर मौके पर ही समस्या का निराकरण किया गया । तोरवा बस्ती में गठित शराब मुक्ति वाहिनी ग्रुप जिसमे दाऊ बाबा महिला समिति ,सूर्यवंशी मोहल्ला महिला समिति ,पटेल मोहल्ला महिला समिति ,पंप हाउस महिला समिति ,भागवत पूजा महिला समिति ,दुर्गा पूजा महिला समिति ,बूढ़ादेव नगर महिला समिति शामिल है की महिलाओ के द्वारा भी नशे की रोकथाम हेतु तोरवा पुलिस को सहयोग किया जा रहा है जिनके लिये उन्हे मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही नाटक में प्रस्तुति देने वाले देवरीखुर्द स्कूल की छात्राओ को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें   ABVP कोरबा के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण इलाकों में चलाया जा रहा 'आरोग्य जतन' अभियान

उक्त कार्यक्रम में अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर, राजेन्द्र जायसवालसी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार, थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा देवरीखुर्द स्कूल की शिक्षिका आशा सुबोध, ए.के. शर्मा, रामसेवक, प्रीतराम भावे, कृष्णा खरे, मालिकराम सूर्यवंशी, बी. सूर्यवंशी ब्रम्हकुमारी मीनू सूर्यवंशी, जागेश्वर रजके, प्रकाश, पूर्व संस्था की काउंसलर बी. के. पूर्णिमा सरोज एवं विनीता राव पार्षद तजम उल हक सहित करीब 500 लोग नशा विरूद्ध निजात कार्यक्रम एवं जनचौपाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गांजा की बिक्री करने वाले 2 आरोपिया पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: 35 क्विंटल कबाड़ और 75,000 रुपये के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending