छत्तीसगढ़
मंडल सेक्रो के सौजन्य से उक्त महिला विश्राम कक्ष एवं चेंजिंग रूम के लिए वाटर कुलर, इलेक्ट्रिक केटल एवं इंडक्शन चुल्हा प्रदान किया गया
मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रद्धा पाण्डेय द्वारा कोचिंग डिपो कार्यालय बिलासपुर में बनाये गये अस्थायी महिला विश्राम कक्ष एवं चेंजिंग रूम का विधिवत शुभारंभ |
मंडल सेक्रो के सौजन्य से उक्त महिला विश्राम कक्ष एवं चेंजिंग रूम के लिए वाटर कुलर, इलेक्ट्रिक केटल एवं इंडक्शन चुल्हा प्रदान किया गया |
मंडल सेक्रो बिलासपुर, रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भाव से कार्य कर रही है | सेक्रो द्वारा कर्मचारी हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है | जिसमें महिला सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है |
कोचिंग डिपो काम्प्लेक्स बिलासपुर में निर्माण कार्यों के फलस्वरूप महिला विश्राम कक्ष की अनुपलब्धता के कारण वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक कोच में महिला विश्राम कक्ष एवं चेंजिंग रूम की अस्थायी सुविधा उपलब्ध कराई गई है | इस सुविधा का विधिवत शुभारंभ आज मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय द्वारा किया गया | साथ ही उस विश्राम कक्ष में महिला कर्मचारियों की बुनियादी सुविधा के लिए मंडल सेक्रो के सौजन्य से वाटर कुलर, इलेक्ट्रिक केटल एवं इंडक्शन चुल्हा उपलब्ध कराई गई | इस महिला कर्मचारी हितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोचिंग डिपो बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनका आभार व्यक्त किया गया |
इस अवसर पर मंडल सेक्रो की उपाध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी राज, सचिव श्रीमती मीरा यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या रंगाराव, सेक्रो की अन्य सदस्याएं, वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता श्री आर रंगाराव, वरि.कोचिंग डिपो अधिकारी श्री प्रणय मित्रा सहित कोचिंग काम्प्लेक्स के कर्मचारी गण उपस्थित थे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized8 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
