Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी के दो नेताओं की हत्या के बाद पार्टी पदाधिकारियों में डर, गृहमंत्री अमित शाह से मांगी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

Published

on

छत्तीसगढ़ न्यूजः प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खात्मे के लिए सख्त एक्शन लिए जा रहे है। इसके चलते बौखलाए हुए नक्सली अब बीजेपी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। वहीं, नक्सलियों के आंतक से डरकर बीजेपी पदाधिकारियों ने अमित शाह से ‘जेड’ क्लास की सुरक्षा मांगी है।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सत्तारूढ़ बीजेपी के दो नेताओं की संदिग्ध नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद से ही पार्टी की जिला इकाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी पदाधिकारियों को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया। बीजेपी की बीजापुर जिला इकाई के प्रमुख श्रीनिवास मुदलियार ने सात मार्च को शाह को लिखे पत्र में कहा, ‘राज्य में भाजपा सरकार के नक्सल विरोधी अभियानों से बौखलाकर नक्सली पार्टी के नेताओं को निशाना बना रहे हैं।’

दरअसल, नक्सल विरोधी अभियान के चलते बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्तायों और पदाधिकारियों को निशाना बनाकर नक्सली हमला कर रहे हैं। इसकी जानकारी गृहमंत्री को देते हुए बीजेपी के जिला ईकाई हेड मुदलियार ने अपने और जिला इकाई के आठ अन्य पदाधिकारियों के लिए ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी चाचा नेहरु जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की बधाई

दो नेताओं पर नक्सलियों ने किया हमला
बीजेपी नेता तिरुपति कटला की तोयनार गांव में एक मार्च को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कटला पर उस समय हमला किया गया, जब वह एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं, दूसरे नेता कटला की हत्या के बाद छह मार्च को जिले के जांगला पुलिस थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने एक अन्य नेता कैलाश नाग पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

गृहमंत्री अमित शाह से मांगी सुरक्षा
अमित शाह को लिखे पत्र में मुदलियार ने लिखा कि ‘बीजापुर जिला अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर हमेशा मौत का भय बना रहता है। नक्सली एक-एक कर बीजेपी नेताओं की हत्या कर रहे हैं। इसलिए राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं को ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जो अस्थायी थी। विधानसभा चुनाव के बाद इसे वापस ले लिया गया था।’

यह भी पढ़ें   सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई, थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर शिकंजा

बीजेपी नेताओं में बना भय का माहौल
मुदलियार ने गृहमंत्री को जानकारी देते हुए पत्र में लिखा कि हाल ही में एक पार्टी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों में भय का माहौल है। कई नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर हैं, वे रात्रि में अपना ठिकाना बदल-बदलकर रह रहे हैं। जिला नेताओं में मौत का डर बना हुआ है।

नक्सल विरोधी अभियान से बौखलाए नक्सली

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि ‘प्रदेश सरकार जिस प्रकार से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है इससे वे और ज्यादा बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वह भाजपा नेताओं की हत्या कर रहे हैं।’ उन्होंने गृह मंत्री से जिला इकाई के नौ पदाधिकारियों को जेड श्रेणी की स्थायी सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है।

आपको बता दें कि पिछले एक वर्ष में राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में संदिग्ध नक्सलियों ने भाजपा के कम से कम आठ नेताओं या सदस्यों की हत्या की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना में आई तकनीकी खामी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज दुर्ग और राजनांदगांव जिले के दौरे रहेंगे सीएम बघेल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर जिले ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम..
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending