Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी का आरोपी को थाना कोनी पुलिस ने गिरप्तार आरोपी सरजू श्रीवास से मो0सा0 HF डिलक्स बरामद

Published

on

थाना-कोनी, दिनांक12.03.2024
मो0सा0 चोरी का आरोपी को थाना कोनी पुलिस ने गिरप्तार आरोपी सरजू श्रीवास से मो0सा0 HF डिलक्स बरामद

आरोपी सरजू श्रीवास के विरूद्ध थाना तारबहार व सिरगिटटी मे चोरी व छेडखानी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड है दर्ज

नाम आरोपीः- सरजू श्रीवास उर्फ बटाला पिता रामआश्रित उम्र 40 वर्ष, निवासी घुटकू बंधवापारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुमित कुमार कैवर्त पिता रामकुमार कैवर्त उम्र 30 वर्ष साकिन निरतू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर दिनांक-10/03/2024 को थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीबन 22.00 बजे से 23.55 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति ग्राम निरतू, स्कुल के पास से इसके मोटर सायकल HFक्रमांक-CG10AQ 0132 कीमती 35,000/- रुपये को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-90/2024 धारा-379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना और आरोपी पातासाजी किया गया।

यह भी पढ़ें   Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी, जो पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम निरतू में उक्त मोटर सायकल में घुम रहा है जिसकी गतिविधि संदिग्ध है कि सूचना पर थाना कोनी पुलिस टीम हमराह स्टाफ के रवाना होकर संदेही सरजू श्रीवास उर्फ बटाला पिता रामआश्रित श्रीवास को पकड़कर थाना आया। संदेही का गवाहों के समक्ष पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया,

जो चोरी करना स्वीकार किये तथा आरोपी सरजू श्रीवास उर्फ बटाला पिता रामआश्रित उम्र 40 वर्ष, निवासी घुटकू बंधवापारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.) के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकल क्रमांक-CG10AQ 0132 कीमती 35,000/- रुपये को जप्त कर किया गया। आरोपी सरजू श्रीवास उर्फ बटाला पिता रामआश्रित उम्र 40 वर्ष, निवासी घुटकू बंधवापारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.) के विरुद्ध अपराध सबूत मिलने पर धारा 379 आई पी सी में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: NMDC ने 25 सालों से नहीं दिया टैक्स! नगर पालिका ने 248 करोड़ का बिल थमाया

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि संतोष पात्रे, प्र आर रामशंकर पैकरा, आरक्षक महादेव कुजूर, आरक्षक सूरज कुर्रे, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक तीजराम साव, आरक्षक रमेश टंडन का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल हरिचंदन नई दिल्ली मे आयोजित इंडियन रेडक्रास की बैठक में शामिल हुए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 दिन तक रद्द
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: भारत स्काउट एवं गाइड, बिलासपुर के वीर आज़ाद ग्रुप ने जोश और उमंग के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending