Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की अवैध शराब बेचने वाले कोचियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई।

Published

on

🔶थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🔶
🔶 प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की अवैध शराब बेचने वाले कोचियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई।
🔶थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में लगातार की जा रही नशे के विरूद्ध कार्यवाही।
🔶 कुल 215 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 43000 रूपये के साथ 02 आरोपी व 01 आरोपिया को किया गया गिरफ्तार ।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. शिव ऊर्फ शिवा सारथी पिता रघु सारथी उम्र 34 वर्ष निवासी खण्डोबा मंदिर रतनपुर,
  2. संतोष यादव पिता मथुरा यादव उम्र 45 वर्ष निवासी सेमरी थाना रतनपुर
  3. लीलावती प्रधान पति जोहितराम प्रधान उम्र 36 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मारपीट के आरोपी राजीव दुबे को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर दिनाँक 20/03/2024 को दुलहरा तालाब के पास,

शिवा सारथी के कब्जे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब, संतोष यादव निवासी सेमरी के घर के बाड़ी से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब, तथा बछालीखुर्द निवासी लीलावती प्रधान के घर के बाड़ी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 215 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 43000 रूपये रखे मिला। जिसे जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   वैशाली नगर के विधायक ने जरूरतमंद परिवारों कि आर्थिक मदद की, लोगो ने व्यक्त किया आभार

उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, प्र.आर. बलदेव सिंह, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. अमित कमल, आर. महेन्द्र रजवाड़े का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG : पति की प्रताड़ना से त्रस्त हो गई हूं, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News : समाज में शांति के साथ विकास के लिए संकल्पित है सरकार : विष्णुदेव साय
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल से केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने की भेंट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending