Connect with us

छत्तीसगढ़

ग्राम सेलर थाना सीपत के स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

Published

on

सीपत : सेलर के स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार.. चोरी का सामान  खरीदने वाले कबाड़ी पर भी कार्यवाही… – 𝐇𝐈𝐍𝐃 𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞

⏩ स्कूल का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम।

⏩ आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई दो नग लैपटाप, दो नग बैटरी, एक नग गैस सिलेंडर एवं बर्तन का आदि सामान बरामद।

⏩ घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 को जप्त किया गया ।

⏩चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्यवाही

    प्रार्थी  द्वारा दिनांक 02.04.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो नग  लैपटाप, 01 नग गैस सिलेंडर, 01 नग चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। उक्त घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता  पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निर्देश पर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों  द्वारा ग्राम सेलर में लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ किया गया, घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी  द्वारा चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है, जिस पर आरोपीगणों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ किये जाने पर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताये और जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी की गई मशरूका बरामद किया जाकर आरोपीगण को दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण का आज दिनांक 13.04.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जावेगा।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार तथा थाना प्रभारी सीपत की सराहना की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, प्र.आर. उमाशंकर राठौर, आरक्षक- सुरजीत सिह जायसी, धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते की विशेष भुमिका रही।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

आरोपी

  1. शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  2. राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  3. अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  4. दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज बिलासपुर
  5. विधि से संघर्षरत बालक

संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

⏩ ग्राम सेलर थाना सीपत के स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

⏩ स्कूल का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम।

⏩ आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई दो नग लैपटाप, दो नग बैटरी, एक नग गैस सिलेंडर एवं बर्तन का आदि सामान बरामद।

⏩ घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 को जप्त किया गया ।

⏩ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्यवाही

प्रार्थी द्वारा दिनांक 02.04.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो नग लैपटाप, 01 नग गैस सिलेंडर, 01 नग चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। उक्त घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें   सड़क सुरक्षा माह चलाए जाने के बाद भी जनता नही हुई जागरूक। रोजाना सैकड़ो की संख्या में चालान पटाने पहुंच रहे लोग।

निर्देश पर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम सेलर में लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ किया गया, घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है, जिस पर आरोपीगणों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ किये जाने पर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताये और जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी की गई मशरूका बरामद किया जाकर आरोपीगण को दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण का आज दिनांक 13.04.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जावेगा।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार तथा थाना प्रभारी सीपत की सराहना की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, प्र.आर. उमाशंकर राठौर, आरक्षक- सुरजीत सिह जायसी, धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते की विशेष भुमिका रही।

आरोपी

  1. शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  2. राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  3. अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  4. दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज बिलासपुर
  5. विधि से संघर्षरत बालक

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   जांजगीर: 100 घंटे से जिंदगी की जंग लड़ रहा राहुल, सेना ने संभाला मोर्चा, टनल के सामने बढ़ा मूवमेंट

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: यूटीएस ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बिलासपुर बुकिंग स्टाफ को डीआरएम प्रवीण पाण्डेय ने किया सम्मानित

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   जांजगीर: 100 घंटे से जिंदगी की जंग लड़ रहा राहुल, सेना ने संभाला मोर्चा, टनल के सामने बढ़ा मूवमेंट

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   काम में ढिलाई बरतने पर तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: बेमेतरा में 24 घंटे के भीतर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दो मासूम समेत तीन अन्य लोग शामिल

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending