Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर मंडल के ब्रजराजनगर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

Published

on

रेलकर्मियों को दुर्घटना रहित व संरक्षित रेल परिचालन की दी गई विस्तृत जानकारी |

बिलासपुर :- 23 जून 2024

मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु अनेक संरक्षा अभियान चलाये जा रहे हैं | इसी कड़ी में 22 जून 2024 को ब्रजराजनगर स्टेशन में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन, डीएमओ डॉ आर. शंकर, एआरएम श्री आदित्य पारीक, एडीएमई श्री प्रदीप गिरी एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक, ट्रेन मैनेजर, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, यातायात सहायक, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 160 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में तालाब बनी सड़कें…

संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, नान-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, शंटिंग के समय ट्रेन मैनेजर के कर्तव्य, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा ग्रीष्मकालीन सावधानियां एवं पेट्रोलिंग, ट्रैक पर कार्य करते समय कार्य स्थल की संरक्षा, क्रु, ट्रेन मैनेजर एवं गेटकीपर के द्वारा अनियमितता रिपोर्ट किये जाने पर स्टेशन मास्टर का कर्तव्य, आपदा प्रबंधन एवं SPAD से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही साथ नागरिक सुरक्षा निरीक्षक द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार की भी प्रशिक्षण दी गई ।

   संगोष्ठी में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी ने कहा दुर्घटना रहित व संरक्षित रेल परिचालन हमारी पहली प्राथमिकता है और यह तभी संभव है जब हम संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करें | उपस्थित  अधिकारियों ने भी संरक्षा नियमों के अनुपालन के साथ कार्य करने के प्रति जागरूक किया |
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   निःशुल्क राशन से हर व्यक्ति तक पहुंचा भरपेट भोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Corona वैक्सीनेशन में आरक्षण का केस, हाई कोर्ट की फटकार पर भूपेश सरकार आज देगी जवाब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस : 500 ऑटो चालकों ने ली तंबाकू न सेवन करने की शपथ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending