Connect with us

छत्तीसगढ़

चेतना अभियान के तहत पचपेड़ी में साइबर की पाठशाला का हुआ आयोजन

Published

on

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत थाना पचपेड़ी आवासीय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

ट्री गार्ड सहित 200 फलदार वृक्षों का हुआ रोपण

जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में जिले में लगातार सभी क्षेत्रों में चेतना अभियान के तहत लगातार सभी क्षेत्रों में साइबर की पाठशाला लगाई जा रही है, जिसमें जिले के समस्त नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज थाना पचपेड़ी के शासकीय गर्ल्स हाइयर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों एवं संत गुरु घासीदास कॉलेज के छात्राओं हेतु साइबर की पाठशाला का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें   बीजापुर : नक्सलियों ने पेगरापल्ली इलाके में की आईईडी ब्लास्ट, 1 जवान घायल

जिसमें श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर के द्वारा पीपीटी के माध्यम से साइबर अपराध के वर्तमान तरीके एवं विभिन्न प्रकारों से अवगत कराते हुए उनसे बचने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं साइबर पोर्टल पर जानकारी देने के संबंध में बताया गया। इसके अलावा बालिकाओं को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में बताते हुए उनसे बचने के उपाय बताए गए तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गुरु घासीदास महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शासकीय कन्या शाला के प्राचार्य, थाना प्रभारी पचपेड़ी ओम प्रकाश कुर्रे एवम् थाना स्टॉफ उपस्थित थे। इस कार्यशाला में लगभग 200 छात्राएं सम्मिलित हुई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: एयरपोर्ट पर कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में एरोड्रम और पर्यावरण समिति की सफल बैठक"

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी थाना परिसर एवं थाना आवासीय परिसर में आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। जिसमें एसीसी सीमेंट कंपनी द्वारा प्रदत्त ट्री गार्ड्स भी लगाए गए, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। चेतना अभियान के तहत इस प्रकार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मोटर साइकल चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से मिले राजा धर्मेन्द्र सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Corona: फिर बढ़ रहे कोरोना के मरीज, CRPF के 3 जवान मिले कोरोना संक्रमित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending