Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों के लिए उन्नत बीज और दलहन-तिलहन खरीद योजना को मंजूरी

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों के लिए उन्नत बीज और दलहन-तिलहन खरीद योजना को मंजूरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इन फैसलों से राज्य के किसानों को फसल उत्पादन में सहायता और बाजार में बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ के किसानों को नवीन और उन्नत किस्म के बीज उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा इम्पैनल्ड केंद्रीय नोडल सीड एजेंसियों से सीधे बीज खरीदने की अनुमति दी गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को राज्य भंडार क्रय नियम 2002 में छूट दी गई है। यह निर्णय किसानों की कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से मोटर सायकल में शराब परिवहन करते आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गिरफतार

मक्का और दलहन-तिलहन खरीद के लिए नई एजेंसी
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मक्का और प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत दलहन-तिलहन और रबी विपणन मौसम 2025-26 में चना, मसूर और सरसों की फसलों के लिए नेफेड और एनसीसीएफ को प्रोक्योरमेंट एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह कदम किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

जन वितरण प्रणाली के तहत चना उपार्जन
मंत्रिपरिषद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चना वितरण के लिए नागरिक आपूर्ति निगम को नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (NeML) ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के जरिए चना खरीदने की अनुमति दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लगभग 3 साल बाद फिर शुरू होगा कलेक्टर जनदर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : निजात अभियान के तहत कार्रवाई जारी, 2 किलो से अधिक के गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending