छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार में 17 शिक्षकों को नोटिस: स्कूलों से गायब मिले टीचर्स
विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ध्रुव क्षेत्र के स्कूलों में निरीक्षण करने पहुंचे। जहां कई स्कूल से शिक्षक गायब मिले। इस पर 17 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतुष्टि पूर्वक जवाब न मिलने पर संबंधितों पर कार्रवई की जाएगी।
कसडोल बीईओ विकासखंड (CG Balodabazar Teacher) के शासकिया प्राथमिक शाला गिरौदपुरी, शास. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कौवाताल में पहुंचे। जहां सुबह 8 बजे तक कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं था। बीईओ ने तीनों स्कूलों में बच्चों की प्रार्थना कराई। तभी पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक दरस राम कैवर्त, जवाहर लाल डडसेना शिक्षक एल बी और प्राथमिक प्रधान पाठक आए।
कौवाताल स्कूल से भी गायब मिले शिक्षक
विकासखंड के प्राथमिक शाला कौवाताल (CG Balodabazar Teacher) से गिरवर टंडन और चिरंजीव यादव, पूर्व माध्यमिक शाला कौवातल से अशोक दास मानिकपुरी और मनहरण लाल सोनी शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला गिरौदपुरी से सुधा जायसवाल (प्र.पा.), जनक राम बंजारे, भरत लाल पटेल, तेज राम साहू और रोहित कुमार सपती सहायक शिक्षक एल.बी. सभी शिक्षक स्कूल में अनुपस्थित थे।
गिरौदपुरी में भी लापरवाही बरत रहे शिक्षक
बीईओ जब शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल गिरौदपुरी (CG Balodabazar Teacher) पहुंचे तो वहां पदस्थ राम कुमार वर्मा व्याख्याता एल बी, एस आर भारद्वाज शिक्षक एल बी उपस्थित नहीं थे। प्रज्ञेन्द्र कुमार कर्ष व्याख्याता ( एलबी) सीमा भैना व्याख्याता (एलबी) स्कूल देरी से पहुंचे।
इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुनी (म) युगल किशोर पटेल शिक्षक एल बी के द्वारा ऑफलाइन आवेदन छोड़ा, जिसे स्वीकार नहीं करने के निर्देश दिए गए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सराईपाली में शिव कुमार बसंत (शिक्षक एल बी) शासकीय प्राथमिक शाला निठोरा में लाल कोशले उपस्थित नहीं थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized1 day ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized3 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized5 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized17 hours ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized7 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
