छत्तीसगढ़
हत्या के प्रयास करने वाले घटना के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
घटना करने वाले 4 आरोपियों को पूर्व में ही किया गया है गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा शरीर संबंधी अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया निर्देश
गिर० आरोपी का नाम
01 .भागवत घृतलहरे पिता स्व भगत घृलहरे उम्र 55 साल
- जितेंद्र टण्डन पिता चंद्र राम टण्डन उम्र 20 साल दोनो निवासी करूमहुथाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.06.24 को अपने सेठ बालमुकुंद वर्मा से मुलाकात करने रेमण्ड परसदा अपने दोस्त प्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू, रितेश साहू,अतूल कश्यप भावनी साहू के साथ गये थे मुलाकात करने के बाद वापस अपने गांव आ रहे थे लीलागर नदी के पास यादव ढाबा के सामने मोटर सायकल खड़ा किये थे उसी वक्त ग्राम करूमहू के राम बलम और कुमार वही पर थे हम लोग अपने दोस्तो के साथ खाना खाने के लिये बात चीत कर रहे थे उसी समय राम बलम और कुमार तुम लोग अपने मोटर सायकल का साइड में खड़ा करके बात करो कहते हुये वाद विवाद करने लगे
उसके बाद हम अपने अपने मोटर सायकल को लेकर अपने घर जाने के लिये निकले जैसे ही लीलागर नदी के पुल क्रास करने के बाद करीबन 03:30 बजे NH-49 मेन रोड में खड़े थे उसी समय राम बलम और कुमार अपने अन्य साथीयो के साथ मोटर सायकल से आये और मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये तुम लोग हम लोग से उलझते हो कहकर आज तुम लोगो को जान से मार देगे बोलकर डण्डा राड पाईप व धारदार हथयार जैसा वस्तु से मारपीट करने लगे प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में प्रकरण के आरोपी रामबलम घृतलहरे पिता भगवान उम्र 42 साल 02. रामकुमार बंजारे पिता भगीरथी बंजारे उम्र 58 3.राकेश धृतलहरे पिता चिंता राम उम्र 27 साल 4.परमेश्वर धृतलहरे उर्फ बबलू पिता स्व. हरीश चंद्र धृतलहरे उम्र 38 साल सभी निवासी करूमहु थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
तथा प्रकरण के अन्य आरोपी भागवत घृतलहरे पिता स्व. भगत धृतलहरे उम्र 35 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला तथा आरोपी जितेंद्र टण्डन पिता चन्द्र राम टण्डन उम्र 20 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला जो घटना के बाद से लगातार फरार थे उनके घर में आने की सूचना पर उक्त दोनों आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर भेजा गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized4 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 hour ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
