Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब बिक्री करने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

आपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही ।

शराब बिक्री करने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में

आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब 5.400 बल्क लीटर कीमती 2700रू को बरामद किया गया।

नाम आरोपी— अमित कुमार यादव पिता बुटी यादव उम्र 32वर्ष निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे टिकरापा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार (भा. पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी सिटी कोतवाली निरीक्षक एस. आर. साहू द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था कि दिनांक 12.08.24 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि टिकरापारा के पास कोई अज्ञात व्यक्ति देशी प्लेन शराब सफेद रंग की प्लास्टिक के थैला में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है

यह भी पढ़ें   आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही 01 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार।

कि सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान में गवाहों को साथ में लेकर दबिश दिया गया आरोपी अमित कुमार यादव पिता बुटी यादव उम्र 32वर्ष निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब 5.400 बल्क लीटर कीमती 2700 रू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थम नहीं रही बच्चा चोरी की अफवाहें, अब रायपुर के गोलबाजार में हुआ हंगामा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कमिश्नर ने आज जांजगीर जिले में एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर में चाकूबाजी! बिरयानी सेंटर में हुआ विवाद, तीन युवकों ने घेरकर किया चाकू से हमला...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending