Connect with us

छत्तीसगढ़

आरजी कर मामले में संजय का चौंकाने वाला दावा: “रेप-हत्या मैंने नहीं की, पहुंचने से पहले ही सब हो चुका था

Published

on

आरजी कर अस्पताल की युवा डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार संजय राय ने सीबीआई की पूछताछ में ऐसा दावा किया है जिससे सभी हैरान रह गए हैं। पहले खबर आई थी कि संजय ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया था और यहां तक कि उन्होंने कहा था, ‘फांसी देनी है तो दे दो।’ लेकिन अब सीबीआई के सामने संजय ने बिल्कुल उल्टा दावा किया है।

सीबीआई की पूछताछ में संजय ने दावा किया कि उन्होंने न तो रेप किया और न ही हत्या। उनका कहना है कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक यह सब हो चुका था। उन्हें जब इस घटना की जानकारी मिली, तो वह बस देखने गए थे। इसलिए, उन्होंने सीबीआई से अनुरोध किया कि किसी भी तरह के टेस्ट से यह साबित किया जाए कि वे इस अपराध में शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें   एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन का झंडा लेकर पहुंची पाकिस्तानी टीम, हार के बाद जमकर हुई फजीहत

इस मामले में पीड़िता के परिवार और अन्य डॉक्टरों का शुरू से ही दावा है कि यह एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। उनका मानना है कि इस घटना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पहले यह खबर आई थी कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद संजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था और कहा था कि लड़की ने उन्हें किसी को बताने की धमकी दी थी, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। लेकिन सीबीआई की पूछताछ में संजय का यह उल्टा दावा इस मामले को और पेचीदा बना रहा है।

संजय के इस नए दावे के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है: अगर संजय ने अपराध नहीं किया, तो असली अपराधी कौन है? इस चौंकाने वाले मोड़ के बाद आरजी कर मामले की जांच में नई चर्चा शुरू हो गई है। सीबीआई ने अब इस मामले की तहकीकात तेज कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही इस घटना का सच सामने आएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना सरकंडा पुलिस को हत्या का षडयंत्र करने, फिरौती व आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपी करन कश्यप उर्फ रॉकी को पकड़ने में मिली सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल दयालबंद में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती, आवेदन 19 दिसंबर से शुरू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending