छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस का फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह पर सटीक “प्रहार
▶ रजनेश सिह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद गिरोह के महिला सदस्य गिरफ्तार।
▶️ ए.सी.सी.यु. टीम बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की प्रभावी कार्यवाही।
▶️ घटना के बाद थाना सिरगिट्टी एवं ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।
▶️ सायबर सेल की आधुनिक तकनिकी सहायता से प्राप्त हुई महत्वपुर्ण सफलता।
थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) अप. क्रमंाक 566/24 धारा 204, 307, 331(3) बी.एन.एस.

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
- सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)
बरामद संपत्ति:- 30 लाख रू नगद।
विवरण:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.08.24 को प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर सिरगिटटी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.24 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.24 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला घर मे घुस गये और अपने आप को क्राइम ब्रांच का आ्फिसर होना बताकर गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओ को यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे और इनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियो के शहर में ही छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के 02 महिला सदस्यो को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुई राशि मे से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख एवं रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्ती किया गया है प्रकरण मे शेष आरोपियो की पहचान कर ली गई है जिनकी पता तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता (भा.पु.से.), थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक श्री विजय चैधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना सिरगिट्टी व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) के स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
बिलासपुर पुलिस की अपील :- अपराधियों को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा लगातार कारगर साबित हो रहे है , बिलासपुर पुलिस की आम जानता से अपील है कि अपने मकान एवं दुकानों में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाए
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
