Connect with us

छत्तीसगढ़

राममय होगा पूरा छत्तीसगढ़, बृजमोहन बोले- 22 जनवरी को पूरे पद्रेश में होगा दिवाली जैसा उत्सव,

Published

on

छत्तीसगढ़ में धार्मिक मामलों के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, अयाध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग चरम पर होगा।

रायपुर। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पूरे देश में दिवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी महोत्सव मनाया जाएगा। हर घर में

ज्योति जलाई जाएगी और हवन पूजन करवाया जाएगा।

प्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ के लोग भी इस दिव्य क्षण के साक्षी होंगे। पूरे देश में उत्सव मनाया जाएगा। आम जनता के साथ ही शासन स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 78 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, SI से बनाए गए टीआई

सभी रामभक्तों के लिए होगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
उन्होंने आगे कहा कि, आईआरटीसी के साथ मिलकर कार्यक्रम तय किया गया है। सभी रामभक्त स्पेशल ट्रेन से अयोध्या की यात्रा कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ के लोग भी प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे। जो भी अयोध्या जाना चाहेगा उसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

अभी तो कई और लोग भी जाएंगे जेल : मूणत


महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम परिवाद में आने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में और भी परतें खुलेंगी।

कई तत्कालीन जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी बेनकाब होंगे। इसमें सीएम के साथ अन्य लोग भी इंवाल्व थे। हमने शिकायत की थी। इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। आज नहीं तो कल इन्हें जेल जाना ही होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : राष्ट्रपति भवन के सुरक्षाकर्मी ने खाया जहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ में कोरोना रिकवरी दर 98 फीसदी से ज्यादा, संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रक्षाबन्धन से पहले रेलवे ने फिर रद्द की 20 ट्रेने
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending