Connect with us

छत्तीसगढ़

अटल यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह 31अगस्त को… राज्यपाल, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Published

on

अटल यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह 31अगस्त को… राज्यपाल, मुख्यमंत्री होंगे शामिल…

अटल बिहारी वाजपेयी विश्ववि‌द्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह 31 अगस्त को आयोजित होगा। इस समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह वक्ता न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्ववि‌द्यालय के कुलपति, आचार्य डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

स्वर्ण पदक और शोधार्थियों को मिलेगी उपाधि…

इस समारोह में सत्र 2022-23 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 64 विषयों में विद्यार्थियों को कुल 92 स्वर्ण पदक दिये जायेंगे, जिनमें 28 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। पी. एच.डी के 48 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। सभी संकाय में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 35291

यह भी पढ़ें   डोंगरगढ़: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 7 साल के मासूम की मौत

30 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा। जिसमें पी. एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले वि‌द्यार्थी सम्मिलित होंगे। प्रदेश में यह प्रथम ऐसा विश्ववि‌द्यालय है जिसमें 02 से 10 मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्राविण्य सूची प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए वाटरप्रूफ डोम विश्ववि‌द्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है।

दीक्षांत समारोह- 2024

विश्वविद्यालय स्वर्ण पदकों की संख्या …

महिला 51

पुरुष – 13

दानदाता स्वर्ण पदकों की संख्या..

28

स्वर्ण पदकों की संख्या

92

उपाधियों की संख्या

(प्रथम स्थान प्राप्त के अतिरिक्त शेष) महिला- 380 पुरूष 197 (कुल 577)

पीएच.डी. उपाधियों की संख्या

महिला 33 पुरूष 15 (कुल 48)

यह भी पढ़ें   भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, इस योजना को मिलेगी मंजूरी

शिक्षण विभा में अध्ययनरत् ऐसे 04 निर्धन छात्र जिन्होंने विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है, को Poor and Merit Scholarship के अंतर्गत् रू. 9000/- (प्रति छात्र) प्रदाय किया जायेगा।

01 दक्षांत समारोह के प्रथम सत्र में कुल 92 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जायेगा जिसमें एक दिव्यांक छात्रा भी सम्मिलित है।

02 प्रथम सत्र में ही 48 पीएच.डी. धारकों को भी उपाधि प्रदत्त किये जायेंगे।

03 दीक्षांत समारोह के द्वितीय सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त डिप्लोमाधारी के अतिरिक्त शेष छात्र-छात्राओं को कुल 577 उपाधियां प्रदत्त की जाएगी।

04 दीक्षांत पूर्वाभ्यास दिनांक दिनांक 30.08.2024 को दोपहर 12 बजे आयोजित है। इस हेतु स्वर्ण पदक धारक एवं पीएच.डी. धारकों को प्रातः 10 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

05 द्वितीय सत्र में सम्मिलित होने वाले उपाधि धारकों को पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अधिसूचित नहीं किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जिला सहयोगी विकास समिति की बैठक में नामांकन की सूची
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में लगी आग, कई दस्तावेज खाक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सांसद रामविचार नेताम के शासकीय आवास में हुई चोरी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending