छत्तीसगढ़
सबमर्सिबल पंप चोरी करनेवालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

सबमर्सिबल पंप चोरी करनेवालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
सीपत पुलिस के द्वारा चोरी के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी
1.सुरेंद्र टंडन पिता जगतारण टंडन उम्र 23 साल साकिन भाटापारा दर्राभाटा थाना सीपत जिला बिलासपुर
2.रोहित सिदार पिता भागीरथी सीटर उमर 20 साल साकिन भाटापारा दर्राभाटा थाना सीपत
3.भोला प्रजापति पिता बसंत प्रजापति उम्र 19 साल साकिन भाटापारा दर्राभाटा
4.बसंत कुमार लहरे पिता फूलचंद लहरे साकिन भाटापारा दर्रा भाटा थाना सीपत
बरामद संपत्ति – 02 नग सबमर्सिबल मोटर पम्प ,केबल वायर कीमती 150000 रु
विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामकुमार पटेल पिता स्वर्गीय दीनदयाल पटेल उम्र 66 साल साकिन देवी खुर्द बिलासपुर थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने दिनांक 22.08.24 को थाना सीपत उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम दर्राभाटा सीपत में प्रार्थी का खेती प्लाट है। जिसमें दो नग समर्सिबल मोटर पंप लगा है जिसे दिनांक 19.08.24 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलने पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 396/24 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध के संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी और चोरी हुए पंप की पातासाजी करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल से मार्गदर्शन लेकर विवेचना के दौरान मुंगेर से सूचना मिला कि कुछ लोग सबमर्सिबल मोटर पंप को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपियों को पकड़ कर पुछताछ करने से घटना दिनांक को खेत में लगे सबमर्सिबल मोटर पंप व उसमें लगा हुआ केबल वायर को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 नग सबमर्सिबल मोटर पंप तथा केबल वायर कीमती 1,50000/ को जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 43 परमेश्वर सिंह , आरक्षक 529 राजेंद्र साहू, आरक्षक 449 थाना सीपत का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized6 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized5 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized2 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized4 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized1 day ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
















