Connect with us

छत्तीसगढ़

कोचिंग डिपो बिलासपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 61 कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Published

on

मंडल प्रशासन द्वारा नई पहल करते हुये प्रत्येक शुक्रवार को कर्मचारियों के कार्यस्थलों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर उन्हें स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जा रहा है।

इसी संदर्भ में मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा आज दिनांक 13 सितम्बर 2024 को कोचिंग डिपो बिलासपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोचिंग डिपो के कुल 61 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई । इस दौरान कर्मचारियों के रक्तचाप, मधुमेह, हाइट व वेट जांच के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई | साथ ही 21 कर्मचारियों का टीकाकरण भी किया गया |

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: भाजपा का आरोप, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से आवंटित चावल में हो रही अनियमितता

शिविर में अनुबंधित चिकित्सक डॉ. पी के सरदार एवं वरि. मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के.डी मानिकपुरी, ए सिंह, एस के पाण्डेय, दशरथ यादव व वीरेंद्र कुमार ने सहभागिता की । इस दौरान चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, बीमारियों से होने वाली हानियां तथा बचाव हेतु परहेज करने के अलावा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित परामर्श भी दी गई।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आज लखीमपुर खीरी जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, जानिए क्या है इस साल का थीम...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Road Safety World Series 2022: स्टेडियम जाकर देखना चाहते हैं क्रिकेट मैच तो यहां मिलेगी बस!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending