Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वच्छता ही सेवा अभियान के पांचवे दिन आज एक पेड़ माँ के नाम थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया”

Published

on

“मुख्यालय बिलासपुर में महाप्रबंधक नीनु इटियेरा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण”

भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ थीम के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक मनाया जा रहा है । इसी क्रम में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित इस ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों, रेलवे परिसरों, पटरियों, कार्य क्षेत्रों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी कड़ी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के पांचवे दिन आज “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में महाप्रबंधक नीनु इटियेरा की अगुवाई में रेलवे कालोनी नर्मदा रेस्ट हाउस के सामने वृक्षारोपण किया गया ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : वैवाहिक कार्यक्रमों में बैण्ड पार्टी को मिली अनुमति

इस दौरान अपर महाप्रबंधक, मण्डल रेल प्रबंधक, बिलासपुर सहित मुख्यालय एवं मण्डल के अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) मुख्यालय एवं मंडल की सदस्याएं, कर्मचारीगण उनके उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाए । वृक्षारोपण के तहत लगभग 300 नीम के पौधे रोपित किए गए । इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है ।

इस पहल का मकसद न केवल हरित आवरण को बढ़ाना है, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित करना है । वृक्षारोपण के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे मां जीवन देने वाली होती है, वैसे ही पेड़ भी जीवन प्रदान करते हैं । इस थीम ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर मातृत्व और प्रकृति के बीच एक गहरे संबंध को भी दर्शाया ।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली छात्रों से भरी बस, 2-3 बच्चे गंभीर रूप से घायल

एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलो, बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर तथा अलग-अलग स्टेशनों में भी आयोजित किया गया । इस तरह की पहल से रेलवे न सिर्फ अपने परिवेश को हराभरा बना रहा है, बल्कि अपने कर्मचारियों को भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदार बना रहा है । स्वच्छता ही सेवा अभियान के छठवें दिन कल दिनांक 22 सितम्बर को वेस्ट रिसायकल थीम पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भिलाई: 60 हजार के एल्यूमीनियम की तार चोरी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई प्रमुख योजनाओं की घोषणा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: गंभीर अपराध के आरोपी को सकरी पुलिस ने किया चंद घण्टो के अंदर दबोचा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending