Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

शराब बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है

आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी-
1 सोहन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 31 साल
2 गोपाल वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 35 साल साकिनान माता चौरा वर्मा मोहल्ला ग्राम सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्ती शराब-

  1. 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये
  2. मो.सा.क्रमांक CG 10 AY 7387

जिला बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11.10.2024 को थाना सीपत के द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं जूर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था। जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि बाहर पूल के आगे नहर रोड ग्राम सीपत की ओर दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में रखकर आ रहा है।

यह भी पढ़ें   Kangana Ranaut On Beef Eating: बीफ खाने के आरोपों पर कंगना का पलटवार, कहा-अफवाह फैलाने से छवि खराब नहीं होगी...मुझे हिंदू होने पर गर्व

सूचना पर सीपत थाना प्रभारी व टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां 1 सोहन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 31 साल 2 गोपाल वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 35 साल साकिनान माता चौरा वर्मा मोहल्ला ग्राम सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से 1. एक नीले रंग के बैग के अंदर एक सफेद रंग 10 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में 10 लीटर व एक सफेद प्लास्टिक के थैले में 5 लीटर देशी महुआ कच्ची शराब कुल 15 लीटर कीमती 1500 रूपये 2. मो.सा.क्रमांक CG 10 AY 7387 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   सुखा पेड़ बना जीव का काल! नेशनल हाईवे पर लोगो की जान को खतरा, लोग परेशान… मौन प्रशाशन

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्रधान आर जयपाल बंजारे, आरक्षक प्रकाष जगत, लक्ष्मण चंद्रा, मुरीत राम बघेल का सराहनीय योगदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की किस्त हितग्राही के हाथों से डलवाकर सुशासन का संदेश दिया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महतारी वंदन में 'सनी' का नाम सामने आया, फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार, मददगारों की छानबीन शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोटा अनुविभाग के 10 ग्राम पंचायत कंटेन्मेन्ट जोन घोषित, 15 मई तक शादी-विवाह के सभी कार्यक्रम सरकार ने किये रद्द
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending