Connect with us

क्राइम

ACCU और तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 जुआरी गिरफ्तार, 3,45,000 रुपये नकद बरामद

Published

on

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में दिवाली त्योहार के मद्देनजर जुआ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है |

इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला की क्रांति नगर स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ACCU) अनुज गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय कुमार साबद्रा (भापुसे) को दी गई|

जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी कर जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल ACCU और थाना तारबाहर से एक संयुक्त टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मुखबीर के बताये पते पर दबिश दिया गया जहाँ से 17 जुआरीयो को जुआ खेलते पकड़ा गया जुआरियों के कब्जे से 3,45,000 हजार रुपए नगदी जप्त किया गया सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया |

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: आज मनाया जाएगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया ।

देव प्रसाद कौशिक पिता बी एल कौशिक 50 वर्ष निवासी गनियारी कोटा

2- कैलाश घोरे पिता गुलजारी गोरे 35 वर्ष निवासी दयालबंद कोतवाली

3- कपिल चंदवानी पिता रतन चंदवानी 27 वर्ष निवासी तिफरा सिरगिट्टी

4- आशु कौशिक पिता जी एस कौशिक 35 वर्ष निवासी मंगला चौक सिविल लाइन

5-पारस पुरुषवानी पिता किशनचंद पुरुषवानी 29 वर्ष निवासी आज्ञेय नगर सिविल लाइन

6- रोशन चांदवानी पिता बलराम चादवानी 25 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौक के पास सिविल लाइन

7- शुभम गोत्रे पिता राम प्रसाद गोत्रे 30 वर्ष निवासी
देवरीखुर्द गदा चौक तोरवा

यह भी पढ़ें   आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर ताबदले, सूची में उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी स्तर के अफसरों का नाम शामिल

8- राजेश गुप्ता पिता स्व नरेश चंद्र गुप्ता 35 वर्ष निवासी तेलीपारा होटल अजीत के पीछे कोतवाली

9- रितेश बंजारा पिता स्व फतेह सिंह 32 वर्ष निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द तोरवा

10- सुखदेव भार्गव पिता आनंदी भार्गव 37 वर्ष निवासी जयरामनगर मेंनरोड मस्तूरी

11- रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी बाजार पारा कोटा

12- रवि गोयल पिता राजू गोयल 31 वर्ष निवासी टिकरापारा कोतवाली

13- नितिन तिवारी पिता पी एन तिवारी 38 वर्ष निवासी क्रांति नगर तारबाहर

14- देवांश मूर्ति पिता प्रशांत मूर्ति 23 वर्ष निवासी सिविल

15- लाइन आयुष अग्रवाल पिता ए के अग्रवाल 30 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर

16- सुमित महाजन पिता गोपाल महाजन 35 वर्ष निवासी शनि मंदिर के पास सरकंडा

17- मुकेश गुप्ता पिता सीजी गुप्ता 48 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटन सदन पहुंचे, पूर्व CM भूपेश के पिता दिवंगत नंदकुमार बघेल को दी श्रध्दांजलि,

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   ग्रैंड अंबा होटल मामला: 5 घंटे तक बारातियों को थाने में बैठाए रखे पुलिसकर्मी.. पढ़ें पूरी खबर

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   अरुण साओ का कांग्रेस पर पलटवार: लोहारीडीह हिंसा के खिलाफ छत्तीसगढ़ बंद, बीजेपी ने राजनीति का लगाया आरोप

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   पति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending