Connect with us

छत्तीसगढ़

कटेहरी उपचुनाव 2024: योगी सरकार के मंत्री के साथ चुनाव प्रचार करते दिखे ADO, सपा सांसद ने शेयर की तस्वीर

Published

on

Katehri Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश में कुल 9 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट भी है. सभी राजनीतिक दलों के नेता यहां चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए है.

इसी बीच चुनाव प्रचार प्रसार का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ एडीओ पंचायत अकबरपुर नजर आ रहे है. बता दें कि कटेहरी विधानसभा में उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के पक्ष में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रचार कर रहे है.

सपा सांसद लालाजी वर्मा ने मंत्री के साथ प्रचार करते एडीओ पंचायत की फोटो सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है. एडीओ पंचायत हंस प्रकाश सिंह उर्फ प्रभात सिंह की फोटो पोस्ट करते हुए सांसद ने लिखा कि क्या क्या@ECISVEEP इसका संज्ञान लेगा.

यह भी पढ़ें   ठगी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

कुछ दिन पहले बीजेपी का पोस्टर हुआ था वायरल
अम्बेडकर नगर में बीजेपी प्रत्याशी का कटआउट चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्टर पर जो लिखा है उसके बाद ये देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया और ट्रेंड करने लगा. इस पोस्टर के जरिए बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद को जिताने की इमोशनल अपील की गई है, जिस पर लिखा है- ‘या त अबकी जिताय द.. या त टिक्ठी प लिटाय द’ जिसका मतलब है कि या तो इस बार चुनाव जिता दो या फिर अर्थी पर लिटा दो.

कटेहरी में दिग्गजों की साख दांव पर
बता दें, प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को कर दिया गया है. परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. कटेहरी सीट पर सपा ने शोभावती वर्मा को मैदान में उतारा है, उनको बीजेपी के धर्मराज निषाद और बीएसपी के अमित वर्मा से कड़ी टक्कर मिलेगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड मेडल, जैवलिन थ्रो में तोड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुनव्वर की जीत पर बावली हुई एक्स-गर्लफ्रेंड, अंकिता की हार से हुईं हैरान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDOP कोटा ने मारी रेड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending