Connect with us

छत्तीसगढ़

जनदर्शन में कलेक्टर ने 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया समाधान”

Published

on

बिलासपुर, 1अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर से आज लगभग 200 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। उन्होंने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कुछ आवेदनों का फोटो लेकर स्वयं ही अधिकारियों को वाट्सएप कर निराकरण के निर्देश दिए।

साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम अमसेना निवासी रामकुमार कौशिक ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटवाने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार सकरी को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जयरामनगर के निवासियों ने 25 मीटर तक सीसी रोड के साथ ही नाली निर्माण कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। लोगों ने बताया कि रोड़ और नाली नहीं होने के कारण आस-पास के इलाके में पानी भर जाता है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम

कलेक्टर ने आवेदन सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को भेजा। तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार निवासी मिलन कुमार सोनी ने निजी तालाब (सोनार तालाब) में गंदा पानी डालने की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को सौंपा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम हरदी कला (टोना) की सरपंच शैल बाई ध्रुव ने जल जीवन मिशन के तहत किये अपूर्ण कार्य की जांच करने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन पीएचई विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मसानगंज निवासी श्री रजनीश ओझा ने नजूल पट्टा नवीनीकरण कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन नजूल अधिकारी बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यानगर निवासी बजरंग केडिया ने शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा हटावाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन पचपेड़ी तहसीलदार को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गनियारी निवासी दीनानाथ यादव ने भूमि का सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान अन्तर्गत शहर के 9 थानो में होता है हर हफ़्ते काउंसलिंग

सम्बलपुरी निवासी दुर्गेश कुमार कौशिक ने भूमि रिकॉर्ड दुरूस्ती कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। भाड़म निवासी बिसाहिन बाई सिंगौर ने केडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (सहारा साईन) में जमा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गुडी निवासी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने ऑनलाइन रिकॉर्ड बी 1 दुरूस्त करवाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को सीपत तहसीलदार देखेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh : प्राण-प्रतिष्ठा के दिन कई घरों में गूंजी किलकारी, परिजनों ने कहा- भगवान राम और माता सीता का हुआ आगमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ बंद के दौरान यहां खुली है शराब दुकान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सार्वजानिक जगह पर जुआ खेलते 06 आरोपी हुए गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending