छत्तीसगढ़
आयुष्मान पखवाड़ा: आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया जा रहा आयुष्मान कार्ड पंजीयन
आयुष्मान चौपाल व स्वास्थ्य जांच शिविर का हो रहा आयोजन
जिले में अब तक 84 हजार से अधिक लोगों ने लिया योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ
बिलासपुर, 24 सितम्बर 2024/आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में निगम के शिक्षकों को आयुष्मान योजना के विषय में जानकारी दी गई व आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। आयुष्मान पखवाड़े के तहत जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
सितम्बर तक चलाए जा रहे आयुष्मान पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूली छात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निगम शिक्षकों को आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। संजीवनी अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना की जिला स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न सत्र के माध्यम से कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पखवाड़े के तहत रैली का आयोजन कर योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक श्री गिरीश पाण्डेय व टीम के सदस्य उपस्थित थे।
सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि पखवाड़े के तहत आपके द्वार आयुष्मान अभियान, आयुष्मान चौपाल, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य चांज शिविर, आयुष्मान भारत साईकिल, बाईक रैली का आयोजन कर योजना के विषय में जागरूकता व पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड का पंजीयन एप के माध्यम से हितग्राही स्वयं भी कर सकते हैं। प्ले स्टोर से आयुष्मान एप व आधार फेस आरडी एप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी देकर स्वयं कार्ड बनाया जा सकता है।
इसके लिए आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड व आधार कार्ड है। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेमूनगर, शंकरनगर, बापूनगर, लोको कॉलोनी, शिवघाट लोधीपारा, सकरी, तिफरा, तिलकनगर, टिकरापारा, तालापारा, जूना बिलासपुर, गोंडपारा, कस्तूरबा नगर, खपरगंज में जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही यूपीएचसी बंधवापारा, गांधीचौक, राजकिशोर नगर, सिरगिट्टी, देवरी खुर्द, लिंगियाडीह में भी आयुष्मान कार्ड पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी पीएचसी, सीएचसी में जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 50 हजार 857 हितग्राहियों ने शासकीय व 33 हजार 166 ने निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
