Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस सहायता केन्द्र मोपका के द्वारा एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार

Published

on

चोरी करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी: मुकेश यादव पिता स्व.दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष साकिन जैतखाम के पास बंधवापारा सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.

बरामद सम्पत्ति – एक एक्टिवा कीमती 40000/रूपया

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमेश कुमार रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 06.10.2024 से 08.10.2024 के मध्य रात्रि में रामकृष्ण नगर मोपका से इसके घर के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर घर के अंदर में रखे एक्टिवा क्रमाकं CG 12 BPZ 1659 को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश में माल मशुरका की पता साजी के दौरान आज दिनांक 14.11.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि बंधवापारा सरकंडा निवासी मुकेश यादव पिता स्व.दिनेश यादव उम्र 20 साल उक्त चोरी गई एक्टिवा मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है।

यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का अभियान जारी, 14 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद

सूचना पर हमराह स्टाफ के बंधवापारा जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया आरोपी मुकेश यादव के पास उक्त एक्टिवा को बरामद किया गया। जिसे पूछने पर उक्त एक्टिवा को दिनांक 06.10.2024 के दरम्यिानी रात में रमेश रात्रे के घर में ताला बाहर से बंद होने पर ताला को तोडकर घर अंदर प्रवेश कर घर में रखे आलमारी में सोना चांदी एवं जेवरात को तलाश किया नही मिलने पर घर में रखे एक्टिवा को चोरी कर ले गया। बताने पर उक्त एक्टिवा क्रमांक CG 12 BPZ 1659 कीमती 40000/रूपये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   व्हाट्सएप पर बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की फोटो लगा कर ठगी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र मोपका सउनि ढोलाराम मरकाम, प्र. आर. रविकांत सैनिक, आर. 1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज आर. 862 दीपक कुमार एवं महिला आर. 857 बिंदा अवस्थी का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आधार कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव! अब ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   7th pay commission, दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है 5% DA की सौगात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ सांसद अरुण साव का धरना, कहा- तृणमूल कांग्रेस द्वारा यह सुनियोजित हत्याकांड है
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending