Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में संचालित किया जा रहा है चेतना विरूद्ध नशा कार्यक्रम

Published

on

थाना सीपत द्वारा किए गए कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार द्वारा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में दी गई जानकारी

चेतना अभियान अंतर्गत नशे के विरुद्ध ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया

आज दिनांक 14.11.2024 को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में चलाये जा रहे चेतना विरूद्ध नशा अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत थाना सीपत क्षेत्र स्थित वीरानी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रमुख रुप से अति.पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार उपस्थित होकर के छात्र, छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणाम को बताते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है ।

जहरीले नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुँचने के साथ ही सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता है। अपनी और परिवार की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को भारी नुकसान होता है तथा युवाओं से इनसे दूर रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें   वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल की चेतावनी

इसके अलावा विभिन्न सुरक्षा मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड एवं उनसे बचाव, महिला सम्बन्धित अपराध एव उनके विधिक प्रावधानो की जानकारी दी ,उन्होंने स्पष्ट किया कि यौन शोषण या किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समय पर निडरता से इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही। बाल दिवस के अवसर पर चेतना अभियान अंतर्गत नशे के विरुद्ध ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

नशे के विरुद्ध ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु महिलांगे द्वितीय स्थान विंध्याआनंद तृतीय स्थान प्रीति पटेल को मिला एवं अन्य प्रतिभागियों को भी अतिथियों के द्वारा उन्हें उपहार प्रदान की गई |

यह भी पढ़ें   शुष्क दिवस में शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बच्चों ने अपनी अद्भुत आर्ट कला का प्रदर्शन करते हुए ड्राइंग प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के नशा से मुक्ति समाज की विभिन्न चित्रण को अपनी अपनी अद्भुत परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से उकेरी |

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि सीएसपी सिद्धार्थ बघेल सीपत थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय एनटीपीसी इंटक यूनियन अध्यक्ष सलीम विरानी एवं शाला के प्राचार्य श्रीमती तारा गिरी छात्र छात्राये और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी आम जन ने बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना किया।
नशा मुक्त समाज की परिकल्पना करना आवश्यक है ,जिंदगी में जीवन को सार्थकता प्रदान करने के लिए नशा मुक्त समाज में हमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका देनी होगी |

आज युवा महिला पुरुष सभी नशे से ग्रसित है इसे दूर रहने से ही हमारी जिंदगी , परिवार, समाज व देश खुशहाल हो सकती है |

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी में आई टी आई कालोनी में रात्रि जुआ में खेल रहे 08 आरोपियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई मुश्किल, चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं प्रदेश के दिग्गज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending