छत्तीसगढ़
दीगर राज्य से आकर गाड़ी को चोरी करने वालों को हिर्री पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
दो आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
अप.क. 327/2024
धारा 303(2), 3(5) बी .एन.एस.
आरोपीगण पिता रोस्तम अंसारी उम्र 25 साल साकिन पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड, 2. नेजाम अंसारी पिता इशू अंसारी उम्र 23 साल साकिन पेंडिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड
विवरणः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मृत्युंजय सिंह पिता प्रेमप्रकाश सिंह उम्र 32 साल साकिन झलफा थाना हिरी जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि उसकी ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 की 1748 जो कि राज भोजनालय के पीछे यार्ड पेण्डीडीह में खड़ी थी का जीपीएस तोड़कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा डी.आर. टण्डन को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देश पर टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी |
तभी पता चला कि चोरी गई ट्रेलर रायगढ़ जिन्दल पॉवर प्लॉट पार्किंग यार्ड में दिखी है सूचना पर हमराह गवाह प्रार्थी के पुलिस टीम को रवाना किया गया जो रायगढ़ जाकर घेराबंदी कर आरोपी खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम असांरी को पकड़े. आरोपी नेजाम अंसारी ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि वह तीन साल तक प्रार्थी की टेलर गाड़ी चलाता था विगत 01 माह पूर्व गाड़ी चलाना छोड दिया तथा अपने गांव पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड में अपने साथी खुर्शीद अंसारी के साथ चोरी का प्लान बनाकर दिनांक 12.11.2024 को यहां आया एवं मौका पाकर प्रार्थी की ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 के जीपीएस सिस्टम एवं लॉक को अपने साथ लाये पेचकश से तोड़कर दिनांक 13.11.2024 के रात्रि 01:15 बजे ले गया जो रायगढ़ में पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया।
आरोपी खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम अंसारी के संयुक्त कब्जे से ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 कीमती 2500000/-रूपये एवं जीपीएस एवं टूटा हुआ लॉक तथा पेचकश जप्त कर आरोपी 1. खुर्शीद अंसारी पिता रोस्तम अंसारी उम्र 25 साल, 2. नेजाम अंसारी पिता इशु अंसारी उम्र 23 साल साकिनान पेन्डिली याना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड को विधिवत दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में योगदानः निरीक्षक किशोर केंवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.एस. राजपूत, प्र०आर० 846 संतोष यादव, आरक्षक 1383 जितेन्द्र जगत का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized10 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
