Connect with us

छत्तीसगढ़

एपेक्स स्कूल में चेतना अभियान के तहत नशा मुक्ति का संदेश दिया गया

Published

on

एपेक्स स्कूल कोटा में बच्चों को नशे के प्रति किया जागरूक

चेतना सॉन्ग और वीडियो के माध्यम से बच्चों और पालकों को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) के मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आम जन को सुरक्षित बिलासपुर, अतुलनीय बिलासपुर की टैग लाइन के साथ यातायात, महिला एवं बालक संबंधी अपराध, सायबर सुरक्षा तथा चौथे चरण में नशे के विरुद्ध जागरूक ककया जा रहा है। इसी तारतम्य में कोटा थाना अंतर्गत आयोजित चेतना विरुद्ध नशा अभियान के में आज एपेक्स स्कूल, कोटा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर स्टेशन में स्टेशन सहायकों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग पर प्रशिक्षित किया गया

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उनके साथ कोटा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और समझाया कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को नष्ट करता है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को भी नशा विरोधी संदेश दें और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान दें। पुलिस विभाग के इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना और उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : चाकू बेचने वाले दुकानों में बटनदार चाकू रखने के संबंध में की गई चेकिंग

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने भी नशे के खिलाफ इस पहल की सराहना की और कहा कि वे छात्रों को इसके प्रति जागरूक करते रहेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने नवागढ़ को दी 1 करोड़ रुपए की सौगात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस नेता और हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी का हत्या मामला: दत्तक से पिता और मृतक पुत्र के अवैध संबंधों का सीन भी आ रहा सामने दर्जनभर से अधिक आरोपी षड्यंत्र में शामिल..
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार, 17 से होगा श्रीरामकथा का आगाज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending