Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर स्टेशन में स्टेशन सहायकों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग पर प्रशिक्षित किया गया

Published

on

बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियो की संरक्षित व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है । इसी संदर्भ में रेल कर्मचारियों के साथ ही साथ रेलवे से जुड़े सर्वसंबंधितों को अग्निशमन उपकरण का प्रयोग करने में दक्ष बनाने हेतु नियमित रूप से प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के माध्यम से रेलवे के संपर्क में आने वाले सभी को आग से संबंधित आपात स्थितियों में उचित तरीके से प्रतिक्रिया देने की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है । जिससे वे आग से संबंधित आपात स्थितियों में उचित तरीके से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर सकेंगे तथा स्टेशनों में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी |

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल के खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चल रहे कार्य के कारण इन ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

इस क्रम में आज 08 नवंबर 2024 को वाणिज्य विभाग के स्पेशल सेल की टीम द्वारा बिलासपुर स्टेशन में स्टेशन सहायकों को अग्निशमन यंत्र के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान अग्निशमन से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी और सुझाव साझा किए गए ।

इसके साथ ही स्टेशन सहायकों को आग लगने की स्थिति में उचित कदम उठाने, आग को रोकने के उपाय, और विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का सही तरीके से उपयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी स्टेशन सहायकों को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन दिखाया गया और अभ्यास भी कराया गया |

यह भी पढ़ें   CG: शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

आग को नियंत्रण नहीं कर पाने की स्थिति में पास के अग्निशमन केन्द्रों को संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नं. 112 को मुंह जुबानी याद रखने की भी सलाह दी गई। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से संभावित खतरों से निपटने में मदद के साथ यात्री सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़े : जमकर चले लात घूसे, एसपी ने किया लाइन अटैच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शिवनाथ नदी में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, मां से नाजायज सबंध पर हत्या.... पढ़ें पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रेमी की चोर समझकर पिटाई! पड़ोस के गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने बांधकर पीटा...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending