Connect with us

छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, मां से नाजायज सबंध पर हत्या…. पढ़ें पूरा मामला

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को शिवनाथ नदी में फेंकने के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में एक नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, मृतक की मां से एक युवक का नाजायज संबंध था। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना का खुलासा किया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि, तुलसीपुर बख्तावर चाल में रहने वाले युवक 19 साल आदित्य सौदागर को आरोपियों ने मोहारा तट पर गोली मारकर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को शिवनाथ नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आदित्य की मां का संबंध आरोपी 30 साल रमेश साहू के छोटे भाई 26 साल मुकेश साहू के साथ चल रहा था। इसी बात को लेकर रमेश और आदित्य के बीच हमेशा विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें   CG : ग्रामीणों ने 2 ट्रक ड्राइवरों की जमकर की पिटाई, पशुओं की कर रहे थे तस्करी

धमकी से परेशान होकर मर्डर

आदित्य अपनी मां के साथ अवैध संबंध रखने को लेकर रमेश के भाई को हमेशा मारने की धमकी देता रहता था। इसी बात से नाराज होकर रमेश साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आदित्य के मर्डर की प्लानिंग कर आदित्य को बुलाया। सभी ने शराब के नशे में पहले से तैयार रमेश और दूसरे आरोपियों ने आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए लाश को शिवनाथ नदी में फेंक दिया, लेकिन बाद में शव नदी किनारे आ गया। लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह भी पढ़ें   अखंड ब्राह्मण समाज बिलासपुर इकाई के द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया दीपदान

जांच के समय सीसीटीवी कैमरे में 3 लोग स्कूटी पर जाते कैद हुए थे। स्कूटी के बीच में जो शख्स बैठा था, उसका पैर घिसटता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों में 30 साल रमेश साहू, 20 साल जावेद खान, 18 साल युवराज और एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों के पास से पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, खाली खोखा और हत्या में इस्तेमाल स्कूटी को बरामद कर लिया गया है।    

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नहीं रहे दिग्गज एक्टर जयंत सावरकर, 88 साल की उम्र में निधन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शिविरों में किसान किताब, खाता विभाजन, नामांतरण के मामलों का प्राथमिकता से करें निराकरण: बिलासपुर कलेक्टर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending