Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल से मज़बूत होगा भारत अरूण साव

Published

on

उप मुख्यमंत्री ने सात दिवसीय स्वदेशी मेले का किया शुभारंभ

बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अरुण साव ने साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मिले का शुभारंभ किया। स्वदेशी जागरण मंच के सौजन्य से आयोजित यह मेला 21नवंबर तक चलेगा । साव व अतिथियों ने मां भारती, सरस्वती माता और भगवान बिरसा मुंडा की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि स्वदेशी चीजों के सतत उपयोग से जहां देश मजबूत होगा वहीं देश के लोगों में आत्म निर्भरता और स्वाभिमान की भावना वा विकसित होगी।

इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेश निर्मित चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता विधायक अमर अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से साव ने कहा कि स्वदेशी का विचार हमारे लिए कोई नई बात नहीं है । सैकड़ों वर्षों से हम स्वदेशी का इस्तेमाल करते आए हैं । इस स्वदेश विचार को हमने पूरी दुनिया को दिया है। हमने बहुत सारी चीजें दुनिया को दिया है, लिया कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि हमने विश्व को आयुर्वेद,शून्य, शल्य चिकित्सा और वेद का ज्ञान दिया है। इसीलिए हमारा देश सनातन काल में सोने की चिड़िया कहा जाता रहा ।

यह भी पढ़ें   नकली सामान बेचने का धंधा करने वाले व्यापारी पर बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही, डेढ़ लाख से अधिक का माल जब्त

उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के शासनकाल में हमें अपने चीजों से दूर कर हीनभावना भर दी गई। हमारी विरासत और मान बिंदुओं पर चोट किया गया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान स्वदेशी आंदोलन को नई दिशा दी। स्वदेशी का सम्मान हमारे स्वावलंबन की साथ-साथ आत्मनिर्भरता से ही है। इससे देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत होती है ।उन्होंने सभी लोगों को अपने जीवन में स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक हम अग्रवाल ने कहा कि आज हर देश कई तरह के वैश्विक संधियों से जुड़ा हुआ है। हम कानून के तहत दूसरे देशों के चीजों को पर बंदिश नहीं लगा सकते। कानून किसी व्यक्ति को अपने सामान को जोर जबरन उपयोग की इजाजत नहीं देता। इसलिए हम जागरुक बनें और अपने देश में निर्मित सामानों का इस्तेमाल करें। इससे हमारा देश हित भी जुड़ा हुआ है और बड़ी जनसंख्या को रोजगार भी उपलब्ध करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने देश में स्वदेशी आंदोलन को बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास किया। हम सबको उनके इस आंदोलन में सहभागिता निभाना चाहिए। और यह केवल कहने से नहीं बल्कि स्वदेशी चीजों के निरंतर उपयोग से संभव होगा।

यह भी पढ़ें   CG: शुरू हुई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जो विचार दिए हैं, उनके कारण देश आज विश्व में 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है। अगले पांच साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेंगे। समारोह को विशेष अतिथि श्री सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव और स्वदेशी जागरण मंच के सह विचार प्रमुख प्रो. राघवेंद्र प्रताप सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया। सभी ने स्वदेशी चिंतन और देश में बने वस्तुओं के उपयोग की वकालत की। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योग व्यायाम का प्रदर्शन भी किया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CGPSC exam 2020: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पास, जल्द करें आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खेत मे करेंट लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 1 अगस्त से शुरू होगी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया, जानें प्रोसेस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending