Connect with us

छत्तीसगढ़

Road Accident: जांजगीर-चांपा, NH-49 पर हादसों का सिलसिला 1 की मौत, बेटी घायल, मां की हालत गंभीर

Published

on

Accident In CG: जांजगीर-चांपा हाइवे स्थित ब्लैक स्पॉट अमरताल गांव में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई तो वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Road Accident: जांजगीर-चांपा हाइवे स्थित ब्लैक स्पॉट अमरताल गांव में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई तो वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहली घटना देर रात हुई। जहां एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी तो दूसरी घटना मंगलवार की शाम को हुई। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक 5 वर्षीय बच्ची की पैर टूट गया। वह अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है।

लिस के अनुसार अकलतरा थाना के एनएच 49 में बसे गांव अमरताल निवासी मंजू दिवाकर पति सुभाष दिवाकर अपनी बेटी के साथ मायके जेवरा गई हुई थी। कुछ दिन के बाद कमाने खाने बाहर जाने वाले थे। इसके पहले महिला अपने पति से बोली कि कुछ दिन अपने मायके होकर चली आती हूं। इसलिए तीन दिन पहले मायके चली गई थी। मंजू अपने पति सुभाष को बोली की लेने आ जाओ, तब सुभाष बोला कि अपने किसी परिजन के साथ आ जाओ, मुझे आते नहीं बन रहा है। जिस पर मंजू दिवाकर भतीजा संदीप खुराना, उसका दोस्त संजू व 5 वर्षीय बेटी सुहानी के साथ बाइक से ससुराल अमरताल जाने के लिए निकले।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh में 13000 के पार पहुंचा कोरोना से मौत का आंकड़ा, आज 1655 नए मरीजों की पुष्टि, 37 की मौत

इसी दौरान गांव अमरताल पहुंच गए थे। हाइवे में सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारों बाइक से दूर छिटक गए। संदीप खुराना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही मंजू, सुहानी व संजू को गंभीर चोटे आई। सुहानी की तो पैर ही टूट गया। साथ ही संजू को भी हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई। इसके अलावा मंजू भी गंभीर हालात में है। आसपास लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। 5 वर्षीय बेटी सुहानी जिंदगी व मौत से जूझ रही है।

इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के आए बगैर शव नहीं उठाने की मांग को लेकर मेन रोड में चक्काजाम कर दिया। हाइवे होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर तत्काल एसडीओपी, थाना प्रभारी अकलतरा सदलबल मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मुआवजा देने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। दो घंटे हाइवे जाम होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इधर कुछ देर बाद मृतक की मां मौके पर पहुंची। अपने जवान पुत्र का शव देखकर उससे लिपट-लिपटकर रोती रही। जिसे देख लोगों के आंख से आंसू निकल गया।

घर पहुंचने से 100 मीटर पहले हुआ हादसा

मंजू दिवाकर ने बताई कि कुछ दिन बाद हम लोग बाहर कमाने खाने जाने वाले थे। इसके पहले मायके जेवरा गई थी। भतीजा के साथ वापस ससुराल आ रही थी। अमरताल स्थित घर से महज 100 मीटर दूर पहुंच गए थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बड़ा हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें   8वें अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ स्टॉल को मिला पहला स्थान

Road Accident: लगातार हादसे के बाद भी अकलतरा पुलिस को नहीं सरोकार
नेशनल हाइवे स्थित अमरताल में हर दूसरे दिन हादसे हो रहे हैं। मोड़ होने के कारण स्पीड में वाहन संभाल नहीं पाते और भारी वाहन एक्सीडेंट कर बैठते है। अमरताल गांव में ही सोमवार की रात दूसरे हादसे में दो लोग जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। मुंगेली जिले के लोरमी से 7 लोग कार में सवार होकर लखुर्री बारात आए थे। अमरताल गांव में कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों को गंभीर व 5 लोगों को सामान्य चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

चालक नशे में था
ट्रक चालक हादसे के बाद भागने के फिराक में था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद उसकी धुनाई शुरू हुई। फिर वह बेहोश होने का नाटक करने लगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। फिर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब के नशे में था। नशा ही हादसे की वजह बनी। अमरताल के पास दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : प्रदेश में पहली बार एलोवेरा से तैयार किया जा रहा जेल, बॉडीवाश, शैंपू, जूस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी, 50 फीसदी उपस्थिति में लगेगी कक्षाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending