Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: थाना रेंज साइबर बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में गिरफ्तारी में मिली सफलता

Published

on

𝐁𝐈𝐋𝐀𝐒𝐏𝐔𝐑 𝐏𝐎𝐋𝐈𝐂𝐄 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐈𝐀𝐋 🇮🇳 | थाना रेंज साइबर  बिलासपुर में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार  करने में मिली ...

थाना रेंज साइबर बिलासपुर में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

ध्रुव गुप्ता (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में साइबर अपराध पर ‘‘प्रहार’’।

रेंज सायबर थाना द्वारा सायबर ठगी करने वाले 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में थाना रेंज साइबर बिलासपुर को मिली सफलता।

फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बनाते थे लोगो को शिकार।
Magic Women जैसे एप्पलीकेशन से लड़की के आवाज में करते थे प्रार्थी से बात।
फर्जी सिम कार्ड व अन्य लोगो के खातें का धोखाधडी करने में करते थे उपयोग।
फेसबुक के माध्यम से प्रार्थी को दोस्ती कर अपने जाल में फंसाकर 20,29,199 रुपए की ठगी की घटना थाना तोरवा बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है, रेंज सायबर थाना में अपराध दर्ज कर की जा रही थी विवेचना।


रेंज सायबर थाना बिलासपुर एवं एसीसीयू की तत्परता से 72 घण्टे में प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में मिली पुलिस को सफलता।
पीड़ित को आत्म-हत्या के प्रकरण में पुलिस कार्यवाही के नाम पर धमकी देकर आरोपियों द्वारा डरा-धमका कर ऑनलाईन तथा नगदी राशि लेकर किये थे ठगी। प्रकरण में नगदी रकम 2,60,000 एवं ठगी की राशि से खरीदे गये मोबाईल, एसी, वासिंग मशीन, एवं सोने के अंगुठी चांदी चैन एवं ब्रेसलेट कुल किमती 2,05,400 सामान कुल जूमला 4,65,400 रूपये किया गया बरामद

यह भी पढ़ें   जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने बना रखा था 50 स्पाइक होल, 1000 स्पाइक बरामद

अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 318(4), 238, 308(2), 3(5) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी:-
प्रितम महंत पिता स्व. सुबेचंद महंत उम्र 26 वर्श,निवासी वार्ड क्र. 9 जकेला थाना जूटमीट जिला रायगढ़ (छ0ग0)
कामेष साव पिता कार्तिक राम साव उम्र 24 वर्श, निवासी वार्ड क्र. 7 रामनगर कोडातराई थाना जूटमीट जिला रायगढ (छ0ग0)
हेमसागर पटेल उर्फ डिकेष पिता खगेष्वर पटेल उम्र 22 वर्श निवासी वार्ड क्र.04 जकेला थाना पुसौर जिला रायगढ (छ0ग0)

प्रकरण में प्रार्थी मुरली पटेल पिता श्री बोध राम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेलवे कालोनी म.नं. 250/2 थाना तोरवा बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को आरोपियों द्वारा फेसबुक में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर विभिन्न लोगो को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर प्रार्थी से दोस्ती कर अपने बातों में फंसाकर छोटे-छोटे जरूरत बताकर अपने भेजे क्यूआर कोड़ में पैसे मंगाता था, प्रार्थी से अधिक राशि ठगने के लिये रायगढ़ बुलाकर एक नाबालिक लड़की से मिलाकर अपने विश्वास में लेकर करते रहे ठगी

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से आना-कानी करने पर आत्म-हत्या का कहानी बनाकर प्रार्थी को सुसाईड नोट भेजकर पुलिस कार्यवाही कराने की धमकी देकर अलग-अलग जगह बुलाकर नगदी रकम लेकर किये थे 2029199/-रूपये की धोखाधडी प्रार्थी के लिखित आवेदन पेश करने पर रंेज सायबर थाना बिलासपुर रेंज बिलासपुर अपराध क्रमांक 11/24 धारा धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

यह भी पढ़ें   राज्य में आज से अस्तित्व में आ जाएंगे 13 और नए अनुविभाग और 18 नई तहसीलें

प्रकरण में लोकल नम्बरों से ठगी की घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखतें हुये विशेष टीम गठीत कर आरोपियों द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये गये बैंक खातों तथा तकनीकी जानकारी के आधार आरोपियों के रायगढ़ में होने की संभावना पर टीम रायगढ़ रवाना कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त आरोपियों द्वारा पेष करने पर 01 नग लैपटॉप 03 नग मोबाईल एवं ठगी के रकम से खरिदे गये घरेलू एवं सोने-चांदी के ज्वेरात को गवाहो के उपस्थिति में जप्त किया गया, आरोपियों को अपराध से अवगत कराकर विधिवत मौके पर गिरफ्तार किया गया,

सम्पुर्ण कार्यवाही में श्री राजेन्द्र जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक, अनुज कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू/सायबर सेल, सीएसपी कोतवाली अक्षय साबद्रा (भापुसे) के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह ठाकूर आरक्षक दीपक कौषिक, चिरंजीव कुमार का विषेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   Bilaspur: हत्या के नियत से हमला करने वाले आरोपी सिरगिट्टी पुलिस के गिरफ्त में, बटनदार चाकू भी जब्त

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   राज्य में आज से अस्तित्व में आ जाएंगे 13 और नए अनुविभाग और 18 नई तहसीलें

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने रेलवे द्वारा डोंगरगढ़ के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार का मुद्दा लोकसभा में उठाया

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: हत्या के नियत से हमला करने वाले आरोपी सिरगिट्टी पुलिस के गिरफ्त में, बटनदार चाकू भी जब्त

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   विश्व पर्यावरण दिवस पर यातायात पुलिस द्वारा किया गया वृक्षारोपण एवं पौधों का वितरण

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending