Connect with us

Uncategorized

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Published

on

लोकसभा से पारित होने के एक दिन बाद एंटी पेपर लीक बिल अब राजयसभा से भी पास हो गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में यह बिल पेश किया था. इस बिल के कुछ क्लॉज में विपक्षी सदस्य जॉन ब्रिटास, एए रहीम, हरीश बीरान, संतोष कुमार पी ने संशोधन के नोटिस किए थे, लेकिन वोटिंग के समय सदन में मौजूद नहीं थे. पी विल्सन और तिरुचि शिवा ने संशोधन प्रस्तावित किए, जो संशोधन में गिर गए. यह बिल राज्यसभा में ध्वनिमत से पास हो गया.

इस बिल के पारित हो जाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार, 31 जुलाई को 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी.

यह भी पढ़ें   23 सितंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत

Published

on

Kolkata to Nepal First Indian Railway: भारतीय रेलवे ने इतिहास रच दिया है। पहली बार कोलकाता से नेपाल कंटेनर ट्रेन पहुंची है। इसी के साथ ही भारत और नेपाल के बीच माल ढुलाई के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। दोनों देशों के बीच सीधी रेल सेवा से बॉर्डर ट्रांसशिपमेंट का झंझट भी खत्म हो गया है। रेलवे मंत्रालय के मुताबिक इस ट्रेन में 40 वैगन थे और इसमें कैनोला की खेप भेजी गई।

रेल मंत्रालय ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत अब कोलकाता पोर्ट से कंटेनर में लदा माल सीमा पर ट्रांसशिपमेंट किए बिना सीधे रेल के जरिए विराटनगर पहुंचाया जा सकेगा। इससे दोनों देशों के बीच सीमा पार व्यापार में माल पहुंचाने का समय और लॉजिस्टिक्स की लागत कम होने की उम्मीद है। साथ ही, माल की बार-बार हैंडलिंग भी कम होगी, जिससे सप्लाई चेन अधिक सुचारु और भरोसेमंद बनेगी। इस पहल से भारत और नेपाल के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच सीमा पार माल ढुलाई पहले के मुकाबले अधिक तेज, किफायती और प्रतिस्पर्धी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें   कोरबा: 27 बंदियों ने नवरात्रि उपवास रखने के लिए दिया आवेदन

भारत के जोगबनी और नेपाल के विराटनगर के बीच ब्रॉडगेज रेल संपर्क पर आधारित

यह पहल भारत के जोगबनी और नेपाल के विराटनगर के बीच ब्रॉडगेज रेल संपर्क पर आधारित है। इस रेल लिंक का उद्घाटन जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उस समय के नेपाल के प्रधानमंत्री ने संयुक्त रूप से किया था। इसके बाद नवंबर 2025 में संशोधित लेटर ऑफ एक्सचेंज (LoE) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद विराटनगर के लिए सीधी कमर्शियल रेल सेवा अब शुरू हो गई है। इससे भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

Continue Reading

Uncategorized

एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Published

on

One Officer, One Official Car: सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने के लिए मोदी सरकार (Modi government) ने बड़ा फैसला लिया है। वाहनों का दुरुपयोग रोकने और खर्च कम करने के लिए सरकार ने ‘एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी’ नीति लागू की है। नीति के तहत किसी अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर दूसरी सरकारी गाड़ी नहीं दी जाएगी।

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) की ओर से जारी नए कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के तहत अब किसी अधिकारी को पहले से सरकारी गाड़ी मिली हुई है तो अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर दूसरी सरकारी गाड़ी नहीं दी जाएगी।

जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी किसी अन्य मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या ऑटोनॉमस बॉडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहा है, तब भी उसे दूसरी सरकारी कार नहीं दी जाएगी। सरकार ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को इस नई व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि जिन सरकारी वाहनों का उपयोग नहीं हो रहा है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और उनका बेवजह इस्तेमाल न होने दिया जाए। यह आदेश सितंबर 2022 में जारी दिशा-निर्देशों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। नया कार्यालय ज्ञापन सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें   Gold Price Today 23 May 2021: 7500 रुपये सस्ता बिक रहा सोना, जानें ताजा भाव; इस राज्य में बिक रहा सबसे सस्ता सोना
Continue Reading

Uncategorized

गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु पूर्णिमा के दिन इन पांच लोगों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए…

Published

on

आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व इस साल 29 जुलाई, बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है । जहां जीवन में मार्ग दर्शन देने वाले हर गुरु के प्रति आभार व्यक्त किया जाता हैl

गुरु केवल  शिक्षा देने वाला व्यक्ति ही नहीं, बल्कि वह हर रूप है जो हमें सही दिशा दिखाता है। यही कारण है कि इस दिन माता-पिता से लेकर आध्यात्मिक गुरु और जगतगुरु तक सभी का सम्मान और पूजन, कर आशीर्वाद लिया जाता है। इस पर्व पर सच्चे मन से गुरु का स्मरण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, ज्ञान और सुख,समृद्धि का संचार होता हैl

यह भी पढ़ें   Gold Price Today 23 May 2021: 7500 रुपये सस्ता बिक रहा सोना, जानें ताजा भाव; इस राज्य में बिक रहा सबसे सस्ता सोना

ऐसे करें गुरु पूर्णिमा की पूजा
इस पावन दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ कपड़े धारण करे। इसके बाद घर के पूजा स्थल को शुद्ध कर दीप प्रज्वलित किया जाता है। गुरु का ध्यान किया जाता है। पूजन के दौरान भगवान विष्णु या महर्षि वेद व्यास की तस्वीर स्थापित कर रोली, अक्षत, पुष्प और फल अर्पित किए जाते हैं। श्रद्धा के साथ गुरु मंत्र या गुरू ब्रह्मा, गुरू विष्णु… का जप करना अत्यंत शुभ है। इसके अलावा अपने गुरु को कपड़े, दक्षिणा या उपहार अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है । इस दिन दान-पुण्य और सेवा कार्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

यह पर्व कृतज्ञता और ज्ञान का प्रतीक है
गुरू पूर्णिमा केवल धार्मिक अनुष्ठान का दिन नहीं, बल्कि जीवन में मार्गदर्शन देने वालों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रटक करने का अवसर है। यह पर्व अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने का संदेश देता है और व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending