Connect with us

Uncategorized

IFS Transfer Breaking : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, जाने किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Published

on

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
सौरभ सिंह ठाकुर (2017) — गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर पद पर स्थानांतरण.
दिनेश कुमार पटेल (2018) — वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी पद पर स्थानांतरण.
गणेश यू. आर. (2019) — उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर पद पर स्थानांतरण. साथ ही संचालक, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार.
अभिनव कुमार (2021) — वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पद पर स्थानांतरण.
एस. नवीन कुमार (2022) — संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर पद पर स्थानांतरण.
गौतम पादीभर (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से उप संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर पद पर स्थानांतरण.
श्वेता कंबोज  (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर पद पर स्थानांतरण.
सुमेध संजय सुरवणे (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर पद पर स्थानांतरण.
तन्मय कौशिक (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पद पर स्थानांतरण.
वन विभाग ने 2011 बैच की अधिकारी स्टायलो मंडावी को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) के पद से मुक्त किया है. इसके साथ ही उन्हें इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर के क्षेत्र निदेशक और मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया गया है. यह व्यवस्था उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में नाबालिग से रेप, घुमाने के बहाने ले गया सूने मकान पर, धमकाकर किया रेप...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

मोदी-ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत, अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए दोनों ने साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर अहम बातचीत हुई. जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई है. ट्रंप के साथ बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग की चर्चा की. दोनों देश अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.

यह भी पढ़ें   बिना किसी सरकारी अनुदान के समाज के सहयोग से मरीज के परिजनों को निरंतर जारी है, निशुल्क चाय बिस्किट सेवा...

साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. पीएम ने बताया कि इसके साथ ही दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आपसी संपर्क और करीबी समन्वय बनाए रखने पर पूरी सहमति बनी.

पीएम मोदी ने बताया कि हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.

भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच श्री मोदी और श्री ट्रम्प ने बातचीत की, जिसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क में दिए गए भाषण ने रेखांकित किया.

Continue Reading

Uncategorized

एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया,’ UPSC के शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले पीएम मोदी

Published

on

PM Modi Mentioned Smit Machchhar Bravery In UPSC Event: अपनी जान दांव पर लगाकर दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने स्मित मछार के परिवार वालों से बातकर उन्हें सच्चा हीरो बताया है। वहीं यूपीएससी (UPSC) के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें   बिना किसी सरकारी अनुदान के समाज के सहयोग से मरीज के परिजनों को निरंतर जारी है, निशुल्क चाय बिस्किट सेवा...

दरअसल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के 100 साल पूरे होनने पर शताब्दी समारोह में का आयोजन हो रहा है। UPSC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मछार ने अपनी बहादुरी से भारत का गौरव बढ़ाया है।

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। आज इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। इजाइली पीएम का यह कहना हर देशवासी को स्मित का ये पराक्रम गौरव से भर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मेरी उनके (स्मित मछार) पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई। आज पूरी दुनिया उनपर गर्व कर रही है। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का गौरव बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।

Continue Reading

Uncategorized

6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, ओम माथुर को केरलम तो आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट…

Published

on

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

जानिए किसे बनाया गया कहां का राज्यपाल
केरलम: ओम प्रकाश माथुर
तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
ओडिशा: ब्रज मोहन राम
कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
सिक्किम: दुष्यंत गौतम
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें   LIC की पॉलिसी खरीदने वालों की डूब गई जिंदगी भर की कमाई, पढ़ें पूरी जानकारी

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending