Connect with us

छत्तीसगढ़

मंडल में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती का आयोजन

Published

on

बिलासपुर| दिनांक 04 अगस्त 2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मैथिलीशरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक वेदिश धुवारे ने की । इस अवसर पर प्रभारी राजभाषा अधिकारी एवं वरि.मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर अशोक कुमार ओझा एवं हिंदी साहित्यी से जुड़े रेल कर्मचारीगण उपस्थित थे ।


कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष वेदिश धुवारे ने मैथिलीशरण गुप्त के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्या्र्पण किया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी ने राष्ट्रकवि के छायाचित्र पर पुष्प् अर्पित कर उन्हें आदरांजलि दी। इसके पश्चात मंडल के साहित्य प्रेमी कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनकी कविताओं का पाठ किया गया।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग ने भी निभायी है महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल अनुसुईया उइके

प्रभारी राजभाषा अधिकारी ने अपने संबोधन में गुप्त की जीवन के बारे में संक्षेप में प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाऍं कालजयी है ।अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि गुप्त ने खड़ी बोली में काव्य रचना कर काव्य परंपरा में क्रांतिकारी परिवर्तन किया।

मैथिलीशरण गुप्त जी की रचनाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र चिंतन की बात परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से एक ओर हम हिंदी साहित्य को संपन्न करने वाले साहित्यकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं वहीं दूसरी ओर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिये अनुकूल वातावरण का भी निर्माण करते हैं ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Crime: सूरत का व्यवसायी निकला दरिंदा, अपनी ही 15 साल की बेटी को 10 टुकड़ों में काट नहर में फेंका, और पत्नी की....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग ने भी निभायी है महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल अनुसुईया उइके
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी: कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending