Connect with us

छत्तीसगढ़

दल्ली राजहरा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अटल जी के पुण्यतिथि में उनके कार्यो को किया याद

Published

on

भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि के अवसर पर आज दल्ली राजहरा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अटल जी के पुण्यतिथि में छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ उनके द्वारा राष्ट्रहित एवं पार्टी के लिए किए गए कार्यो को याद किया गया। मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि अटल जी ने बहुत से युवाओ के राजनैतिक समझ को संतुलित व सरोकारपूर्ण बनाया है। उनके द्वारा राष्ट्रनिर्माण में सोचे गए कार्यो को आज केंद्र की भाजपा सरकार पूर्ण करने में संकल्पित है।

इस कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जयसवाल,मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार, अनु.जा जिला मंत्री राकेश कोसरे युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े, जिला कार्यकरणी सदस्य सागर गनीर, एम एस श्रीजीत, सौरभ जैन, आशीष लालवनी, अरविंद सौरभ, अभिजीत, व्यपारी प्रकोष्ठ सह संयोजक मनन गुप्ता, रामु भारती, प्रज्ज्वल, विकास खरे उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: संरक्षा के सजग प्रहरी को महाप्रबंधक, सुश्री नीनु इटियेरा ने सम्मानित किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 48810 नगद एवं 8 बाइक समेत 13 मोबाइल जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले अजय चन्द्राकर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर: अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, दोस्तों ने ही दिया था वारदात को अंजाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending