Connect with us

छत्तीसगढ़

राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Published

on

रायपुर| छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें   डॉ. तरुण धर दीवान परीक्षा नियंत्रक ( अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय) को शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज,यूएसए के सहयोग से एमटीएमआई अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस मे सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर , उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग ने भी राजीव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यसभा सांसद पी. एल. पुनिया, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत और विधायक मोहन मरकाम वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों आए आकाशीय बिजली की चपेट में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले को सीएम भूपेश की सौगात, 73 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकर्पण और शिलान्यास
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कोरोना को लेकर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending