Connect with us

छत्तीसगढ़

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अस्पतालों को उपलब्ध कराया एक्स-रे मशीन, अब मरीजों के इलाज में आएगी तेजी

Published

on

बलरामपुर| रामानुजगंज जिले में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह मूस्तैद है, जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पीड़ितों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने का प्रयास किया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव हेतु जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं संस्थाओं सहित आमजनों से सहयोग की अपील भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है। जिला कलेक्टर श्याम धावड़े की प्रेरणा से नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर पंचायत परिषद रामानुजगंज की ओर से जिला चिकित्सालय बलरामपुर एवं कोविड हाॅस्पिटल वाड्रफनगर को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल


गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज में कई बार उनका चेस्ट एक्स-से किया जाना आवश्यक होता है, जो कि नहीं हो पा रहा था, इस जानकारी से अवगत होते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जिला कलेक्टर श्याम धावड़े की सहमति एवं नगर पंचायत परिषद रामानुजगंज के सहयोग से जिला चिकित्सालय एवं कोविड-19 हाॅस्पिटल वाड्रफनगर में तत्काल एक्स-रे मशीन स्थापित कराया गया।

नगर पंचायत रामानुजगंज की ओर से एक्स-रे मशीन प्रदान किये जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बसंत सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद अशोक जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक एक्का को इस पुनित कार्य के के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने चिकित्सकों के साथ मिलकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर व्यवस्था का जायजा लिया। अग्रवाल ने कोरोना पीड़ितों के संबंध में सूचना मिलने पर उन्हें तत्परतापूर्वक कोविड सेन्टर पहुंचाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ.आर.के त्रिपाठी एवं संजीव तिवारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ए0एस 0पी0 चंद्राकार कहा- नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के सीनियर DSC ऋषि कुमार शुक्ला का भावभीनी विदाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending