छत्तीसगढ़
बिलासपुर: अभाविप महनगर नवीन कार्यकारिणी का गठन
बिलासपुर: कल दिनांक 28 /11/2021को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम संजीवनी हॉस्पिटल में रखा था,जिसमे अभाविप की परंपरा के अनुसार नवीन कार्यकरिणी का गठन अभाविप के स्थापना दिवस 9 जुलाई को ही बड़े धूमधाम से एक पर्व के रूप में मनाया जाता है परन्तु इस वर्ष कोरोना से उपजे हालातों को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम संक्षिप्त रूप में आज संपन्न हुआ.
कार्यकारिणी गठन के इस मौके पर अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष अमित बघेल सर, प्रांत सह संगठन मंत्री महेश साकेत जी नगर अध्यक्ष जी राजू सर महानगर मंत्री आयुष तिवारी विकाश पांडेय सर संतोष सोनी सर शैलेंद्र दिवेदी सर अमित सर विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर पहले चुनाव अधिकारी के द्वारा महानगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग की गयी और इसके बाद नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमे महानगर अध्यक्ष के रूप में राजू गोसाला सर जी महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक का नियुक्ति हुईं।
इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए महेश साकेत जी ने कहा कि “अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद का ध्येय युवाओं में व्याप्त अपरिमित शक्ति का सदुपयोग करते हुए उस ऊर्जा को सकरात्मक तरीके से राष्ट्र निर्माण में लगाना रहा है, और देश के अंदर राष्ट्रवादी विचारों का प्रचार प्रसार रहा है. विद्यार्थी परिषद का यह सुविचारित मत रहा है कि छात्र कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक है और उसका देश के प्रति, देशवासियों के प्रति कुछ जिम्मेदारियां है जिसका निर्वहन वह विद्यार्थी परिषद में रहते हुए अच्छे से करता है. हमारे संस्कारों में रहा है कि शिक्षा जीवन के लिये है और जीवन वतन के लिये है, और जब भी हम कार्यकरिणी गठित करते हैं तो उस वक्त यह संकल्प भी लेते हैं कि हम तो निश्चित तौर पर राष्ट्रवाद को पूर्णतः समर्पित होंगे ही साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसी सकारात्मक दिशा पर अग्रसर करेंगे ” कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अमित बघेल ने कहा कि ” विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो पद कि नहीं बल्कि दायित्वों की बात करता है और यह इसलिए क्योंकि हमारा मानना है कि हम जँहा कंही भी रहें पहले हमारे दायित्व आते हैं कि हमें क्या करना चाहिए या हम क्या कर सकते हैं जिससे कि संगठन के पुनीत लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता पहुंचाई जा सके.
दूसरी बात है कि दायित्व से कर्त्तव्य जुड़ता है जबकि जब हम पद की बात करते हैं तो वह अधिकार की बात करता है, और विद्यार्थी परिषद सदैव से ही कर्त्वयों की बात करता है कि राष्ट्र के प्रति, समाज के प्रति, शिक्षा जगत के प्रति हमारे कर्त्तव्य क्या होने चाहिए क्योंकि जैसे ही हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं वह स्वतः ही किसी अन्य के अधिकार बन जाते हैं, इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पूरी कार्यकारिणी आज से ही पुरे उत्साह के साथ राष्ट्रसेवा के कार्य में लग जाए.” कार्यक्रम में उपस्थित महानगर मंत्री जी ने नवीन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा “दायित्ववान कार्यकर्ता का मतलब यह नहीं होता कि वह किसी कार्यकर्ता से अलग हो गया है या कुछ विशेष हो गया है, अपितु इसका तात्पर्य इतना मात्र है कि संगठन के कार्यों को सुनियोजित करने के लिये वह एक जरिया बन चुका है जैसे आप एक कार्यकर्ता हैं वैसे ही मैं भी एक कार्यकर्ता हूं फर्क बस इतना है कि आप महनगर के स्तर पर संगठन के कार्यों को सुनियोजित करते हैं और मैं प्रदेश के स्तर पर. हम सभी को एक दूसरे के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर काम करने की जरुरत है. ” और सभी कार्यकर्ता” इस कार्यक्रम में महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक सहमंत्री शिवा , श्रेयष , भव्या , गजेंद्र साहू भाग संयोजक कुणाल मिश्रा आयुष शर्मा शुभम ठाकुर कार्यालय मंत्री प्रफुल , साक्षी , सोशल मीडिया प्रकाश , हर्ष , राष्ट्रीय कला मंच काव्या आर्या उपस्थित रहे मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
