छत्तीसगढ़
Aaj Ka Rashifal 11 June 2023: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष राशि : आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आप अपने सभी काम पूरी मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में अचानक तरक्की होगी और ये बदलाव आपके पक्ष में रहेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी और आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को अथक रूप से पूरा करेंगे और एक नई शुरुआत करेंगे।
मिथुन राशि : आज आप कोई नई योजना बनाने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी खास काम में आपको अपनी माता का सहयोग मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है।
कर्क राशि : बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। पदोन्नति मिलने के योग हैं। अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें, सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग और प्रशंसा आपको मिलती रहेगी।
सिंह राशि : आज अधिकारी वर्ग से आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। कामकाज में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी भी आपकी आर्थिक मदद करने को तैयार रहेंगे। आज के दिन आपको किसी और के काम में शामिल होने से बचना चाहिए।
कन्या राशि : खर्चा बहुत अधिक हो सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमजोर है, इसलिए कुछ नया करने की कोशिश न करें और नए निवेश या वित्तीय जोखिम लेने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता का सूचक है। नौकरी पाने के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला राशि : आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। यदि आप व्यापारिक यात्रा पर जा रहे हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आपके कार्य सफल होंगे। इस दौरान जीवनसाथी को भी प्रमोशन का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। दफ्तर में आप सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे। आपके बॉस आपकी मेहनत के बदले आपको कोई उपहार दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संयोग रहेगा। किसी महिला मित्र के सहयोग से प्रगति के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शैक्षिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे।
धनु राशि : आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की संभावना है। लंबे समय से अगर आप घर के किसी जरूरी काम को पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मकर राशि : अनावश्यक क्रोध से बचना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा लेकिन वह गुस्से से खत्म नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और मुश्किल हो जाएगा। लंबी यात्रा के योग प्रबल है, जिसमें खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान पक्ष से कुछ चिंता हो सकती है।
कुंभ राशि : आज आपको व्यापार में अचानक लाभ होगा। दफ्तर में आप सभी की मदद के लिए तैयार रहेंगे। आज आपके दिमाग में पैसा कमाने के नए विचार आएंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।
मीन राशि : प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग प्रेम विवाह का इंतजार कर रहे थे उन्हें भी मनचाहा फल मिलने वाला है। स्वजनों से कोई दुखद समाचार मिलने की भी संभावना है। गलत लोगों की संगति से कुछ गलत कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

















